पल्लवी झा, नई दिल्ली
New Delhi News: दिल्ली सरकार अब राज्य में चल रही प्रोजेक्ट्स पर हर समय नजर रख सकेगी। प्रदेश सरकार के लोक निर्माण विभाग ने राजधानी में सड़क, वायु प्रदूषण, यमुना सफाई और अन्य महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स की निगरानी के लिए एक नई प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग यूनिट (PMU) का गठन किया है। यह यूनिट इन योजनाओं की शुरुआत, टेंडर प्रक्रिया और क्रियान्वयन तक के हर चरण की निगरानी करेगी।
PMU यूनिट में चार अधिकारी शामिल
बताया जा रहा है कि ऐसा पहली बार है जब दिल्ली में इस प्रकार की यूनिट बनाई गई है जो सरकारी प्रोजेक्ट्स की संपूर्ण प्रगति पर नजर रखेगी। लोक निर्माण विभाग के मुताबिक, यह यूनिट दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था, सड़क निर्माण, प्रदूषण नियंत्रण और यमुना को स्वच्छ बनाने जैसे कार्यों में प्रगति की बारीकी से समीक्षा करेगी। इस यूनिट में विभाग के आर्किटेक्ट राजेश सिंह, कार्यकारी अभियंता विमल कुमार, सहायक अभियंता अश्विनी कुमार कौशिक और माखन लाल मीणा को शामिल किया गया है।
वायु प्रदूषण को रोकने की कोशिश
विभाग के मुताबिक PMU का एक और प्रमुख उद्देश्य केंद्र सरकार के साथ समन्वय बनाकर राष्ट्रीय योजनाओं के तहत प्रस्ताव तैयार करना और उन्हें राजधानी में लागू कराना होगा। इसके साथ ही यूनिट निर्माण स्थलों से उत्पन्न होने वाली धूल और वायु प्रदूषण जैसे मुद्दों पर भी नजर रखेगी और समय पर हस्तक्षेप सुनिश्चित करेगी।
यूनिट स्वतंत्र रूप से करेगी काम
सूत्रों के अनुसार, इस यूनिट का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि दिल्ली में चल रही अहम प्रोजेक्ट्स समयसीमा के भीतर और पारदर्शी तरीके से पूरी हों। यह यूनिट स्वतंत्र रूप से काम करेगी और इसे पहले से गठित हाई-लेवल कोऑर्डिनेशन कमेटी से अलग रखा गया है, जिसकी अध्यक्षता लोक निर्माण मंत्री परवेश वर्मा कर रहे हैं। वह समिति विभिन्न विभागों के बीच समन्वय और मास्टर प्लान ऑफ दिल्ली के क्रियान्वयन की देखरेख कर रही है। PMU से जुड़े अधिकारी समय-समय पर प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे, जिससे पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित हो सके।
संबंधित खबरें
दिल्ली में 13 अक्टूबर को ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
7 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
8 hrs ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
10 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
10 hrs agoदिल्ली में जंतर मंतर को प्रोटेस्ट लिस्ट से क्यों हटाया? तय किए 3 नए स्थल
12 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 13 अक्टूबर को कटेगी बिजली? देखें एरिया और टाइमिंग
13 hrs agoजंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन बैन, फिर भी दिल्ली पुलिस से CJP ने मांगी इजाजत
14 hrs agoसरकार ने युवाओं के साथ वकीलों और पत्रकारों को भी नहीं छोड़ा- केजरीवाल
15 hrs ago'अब पूरा देश...', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर रोक को लेकर बोले अभिजीत दीपके
15 hrs agoजंतर-मंतर पर अब नहीं कर पाएंगे धरना या प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines