PM Modi Speech: भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें पुष्प हार पहनाकर बधाई दी. दिल्ली में पार्टी के हेडक्वार्टर में बतौर राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नाम का औपचारिक ऐलान करने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें उन्हें औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण भी कराया गया. इस दौरान प्रधानमंत्री ने संगठनात्मक परंपराओं, लोकतांत्रिक प्रक्रिया और नए अध्यक्ष की भूमिका पर बात की.
प्रधानमंत्री मोदी ने नितिन नबीन को ऐसा नेतृत्व बताया, जिसने देश में आए व्यापक बदलावों को करीब से देखा है. उन्होंने कहा कि नितिन नबीन उस पीढ़ी से आते हैं, जिसने बचपन में रेडियो पर समाचार सुने और आज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे आधुनिक तकनीक के दौर में भी सहज हैं. प्रधानमंत्री के मुताबिक नितिन नबीन में युवा ऊर्जा और संगठनात्मक अनुभव दोनों का संतुलन है.
NDA के सभी घटक दलों में समन्वय रखना जिम्मेदारी
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में संगठनात्मक अनुशासन पर जोर देते हुए कहा कि जब पार्टी के विषयों की बात आती है तो मैं एक कार्यकर्ता हूं और नितिन नबीन मेरे बॉस हैं. अब नितिन नबीन न सिर्फ BJP के अध्यक्ष हैं, बल्कि NDA के सभी घटक दलों के बीच समन्वय बनाए रखने की जिम्मेदारी भी उनके कंधों पर है और इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाने की वे क्षमता रखते हैं.
जनसंघ के 75 वर्ष पूरे होने का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने पार्टी के कार्यकर्ताओं के योगदान को याद किया और कहा कि संगठन की ताकत उसकी जमीनी इकाइयों और कार्यकर्ताओं में निहित है. उन्होंने यह भी कहा कि भले ही उनका सार्वजनिक जीवन विभिन्न पदों और जिम्मेदारियों से जुड़ा रहा हो, लेकिन BJP का कार्यकर्ता होना उनके लिए सबसे बड़ा गर्व है.
प्रधानमंत्री ने भाजपा की संगठनात्मक यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी, लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी के नेतृत्व में पार्टी ने शून्य से शिखर तक का सफर बखूबी तय किया. इसके बाद वेंकैया नायडू, नितिन गडकरी, राजनाथ सिंह, अमित शाह और जेपी नड्डा के नेतृत्व में संगठन का विस्तार हुआ और पार्टी मजबूत हुई.
संविधान के अनुरूप हुआ राष्ट्रीय अध्यक्ष का चयन
प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी बताया कि हाल ही में संपन्न हुए संगठन पर्व के तहत पार्टी की आंतरिक चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह लोकतांत्रिक तरीके से चली, जिसमें पार्टी की सबसे छोटी इकाई से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन तक संविधान के अनुरूप प्रक्रिया अपनाई गई. उन्होंने इस प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए देशभर के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और संगठन नेताओं को बधाई दी.
अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने सरकार की कुछ प्रमुख नीतियों और योजनाओं का भी उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि सामाजिक कल्याण, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय निकायों में भाजपा की बढ़ती मौजूदगी पार्टी के बढ़ते जनाधार को दर्शाती है. महाराष्ट्र- केरल के स्थानीय निकाय चुनाव के उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा अब नगरपालिकाओं और नगर निगमों में भी प्रमुख ताकत बनकर उभरी है.
प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में भी जनता भाजपा को अवसर देगी. कार्यक्रम के अंत में नितिन नबीन ने पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत करने और एनडीए के सहयोगियों के साथ समन्वय बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई.
संबंधित खबरें
दिल्ली में शराब के लिए नहीं लगना पड़ेगा लंबी लाइन में, घर से सकेंगे बुक
48 mins agoSIR नोटिस मिलने वाले दिल्ली के 33.1 लाख वोटर्स में से 94% होंगे फाइनल वोटर
1 hr agoदिल्ली में छठ पूजा की तैयारियां तेज, 1400 से ज्यादा घाट बनेंगे
3 hrs agoपानी सप्लाई को लेकर दिल्ली सरकार ने उठाया ये कदम, होगा वेरिफिकेशन
5 hrs agoदिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
13 hrs agoरामलीला मैदान में 1 नवंबर की रैली को दिल्ली पुलिस की मंजूरी, रखी 10 शर्तें
16 hrs ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
17 hrs agoट्रेन के रिजर्व कोच में चोरी हुआ था 1.20 लाख का सामान, रेलवे देगा मुआवजा
20 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दौलत राम कॉलेज में नए केंद्रों का उद्घाटन किया
20 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 28 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines