हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

दिल्ली में पीएम मोदी का रोड शो कल, यह सड़कें रहेंगी बंद

विज्ञापन
जाम का प्रतीकात्मक फोटो

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में कल 16 (जनवरी) को पीएम मोदी का रोड शो है। इसके चलते यहां कुछ प्रमुख सड़कों कुछ घंटे के लिए बंद रहेंगी और कुछ मार्गों को डायवर्ट किया गया है। दिल्ली पुलिस ने रविवार को इस बारे में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।

https://twitter.com/ani_digital/status/1614562319362854914?s=20&t=Nk_4vxGd7-3ySFUbNNzxgg

दोपहर 3 बजे से शुरू होगा रोड शो 

दरअसल, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 16 जनवरी को दोपहर 3 बजे से पटेल चौक से संसद मार्ग-जय सिंह रोड जंक्शन तक जन भागीदारी के साथ एक रोड शो आयोजित कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
इस रोड शो में हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन

दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेंगी सड़कें 

दिल्ली पुलिस के मुताबिक रोड शो मार्ग के आसपास के क्षेत्रों में सुचारू यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए विशेष यातायात व्यवस्था की गई है। ट्रैफिक एडवाइजरी में कहा गया है कि अशोका रोड (विंडसर प्लेस से जय सिंह रोड जीपीओ दोनों कैरिजवे), संसद मार्ग, टॉलस्टॉय रोड (जनपथ से संसद मार्ग), रफी मार्ग (रेल भवन से संसद मार्ग), जंतर मंतर रोड, इम्तियाज खान मार्ग और बंगला साहिब 16 जनवरी को दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक लेन बंद रहेगी।

इन मार्गों पर जाम लगेगा 

दिल्ली पुलिस ने आगे बताया कि बाबा खड़क सिंह रोड, आउटर सर्किल कनॉट प्लेस, पार्क स्ट्रीट/शंकर रोड, मिंटो रोड, मंदिर मार्ग, बाराखंबा रोड, पंचकुआं रोड, रायसीना रोड, टॉलस्टॉय रोड, जनपथ, फिरोजशाह रोड, रफी मार्ग, रानी झांसी रोड , डीबीजी रोड, चेम्सफोर्ड रोड, भाई वीर सिंह मार्ग, डीडीयू मार्ग, रणजीत सिंह फ्लाईओवर, तालकटोरा रोड और पंडित पंत मार्ग पर रोड शो के दौरान यातायात का दबाव रहेगा। यहां जाम लगने की आशंका है।

विज्ञापन

इन मार्गों से करें परहेज

गोल डाक खाना, गुरुद्वारा रकाब गंज, विंडसर, रेल भवन, बाहरी सीसी-संसद मार्ग जंक्शन, रायसीना रोड-जंतर मंतर रोड जंक्शन, जनपथ-टॉलस्टॉय रोड जंक्शन और टॉलस्टॉय रोड केजी मार्ग जंक्शनों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा। वाहन चालकों को सलाह है कि वह इन सड़कों से बच कर निकलें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola