PM Modi Rohini Rally Highlights: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले राजधानी का सियासी पारा चढ़ने लगा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली में जमकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। पीएम मोदी ने RRTS कॉरिडोर समेत कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इसके बाद पीएम मोदी ने रोहिणी के जापानी पार्क में रैली को संबोधित किया। रैली के दौरान पीएम मोदी ने सत्ताधारी आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा है।
दिल्ली में खिलेगा कमल- पीएम मोदी
जापानी पार्क में लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि दिल्लीवालों को बीजेपी पर भरोसा है। देश ने तीसरी बार बीजेपी को मौका दिया। अब हमें पूरा विश्वास है कि दिल्ली में भी कमल खिलने वाला है। सभी उम्मीदवारों से मेरा अनुरोध है कि खूब मेहनत करिए। यह दिल्ली का दिल जीतकर ‘आप-दा’ से मुक्त होने का समय है।
यह भी पढ़ें- PM Modi ने नमो भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, दिल्ली से मेरठ का सफर सिर्फ 40 मिनट में
अर्बन डेवलेपमेंट का मॉडल बनेगी दिल्ली-पीएम मोदी
दिल्ली में परिवर्तन रैली के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि हम दिल्ली दुनिया की ऐसी राजधानी बनेगी, जहां से भारत की विरासत का विराट रूप दिखेगा। दिल्ली दुनिया के लिए शहरी विकास का मॉडल बनेगी। केंद्र और राज्य सरकार दोनों मिलकर काम करेगी। ‘आप-दा’ सरकार के पास कोई विजन नहीं नहीं है। दिल्ली को आधुनिक बनाने का सारा काम केंद्र सरकार कर रही है। दिल्ली के सारे बड़े प्रोजेक्ट का जिम्मा केंद्र सरकार के पास है।
‘आप-दा’ ने दिल्ली के 10 साल बर्बाद किए- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ‘आप-दा’ वालों ने दिल्ली के 10 साल बर्बाद किए हैं। पार्किंग से लेकर ट्रैफिक, सड़क पर गड्ढे, गंदा पानी और गंदगी से दिल्ली के लोग तंग आ चुके हैं। यह झूठा आरोप लगाते हैं कि केंद्र सरकार काम नहीं करने देती। शीशमहल इनके झूठ का सबसे बड़ा उदाहरण है। दिल्ली के लोग कोरोना से जूझ रहे थे और ये शीशमहल का बजट बना रहे थे। इन्हें दिल्ली के विकास की चिंता नहीं है।
10 साल से दिल्ली बेहाल- पीएम मोदी
रैली के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि जबसे मैंने ‘आप-दा’ का काला चिट्ठा खोलना शुरू किया है, वो बौखला गए हैं। 10 साल तक दिल्ली को बेहाल रखा है। अब मुझपर भड़क रहे हैं। दिल्ली का ट्रांसपोर्ट सिस्टम बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी गई। पीने के लिए पानी नहीं है, सांस लेना मुश्किल हो गया है। वो गरीबों के लिए पक्के घर बनाने में रोड़ा अटका रहे हैं।
‘आप-दा’ ने रोकी कई योजनाएं- पीएम मोदी
जापानी पार्क में लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि शराब से लेकर स्कूल और गरीबों के इलाज के नाम पर ‘आप-दा’ वालों ने करोड़ों का घोटाला किया है। वो लोगों को डरा रहे हैं कि दिल्ली में बीजेपी आएगी तो सब बंद हो जाएगा। 10 साल से दिल्ली सरकार की योजनाएं सिर्फ कागजों पर चल रही हैं। ‘आप-दा’ वालों ने केंद्र की योजनाएं रोक रखी हैं।
यह भी पढ़ें- Priyanka Gandhi के गाल जैसी बना देंगे सड़कें…BJP उम्मीदवार के बयान पर भड़कीं सुप्रिया श्रीनेत
संबंधित खबरें
जामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
3 hrs agoचुनाव के ऐलान के कुछ घंटों बाद ही जामिया में नए सिरे से प्रदर्शन शुरू
8 hrs agoCM रेखा गुप्ता महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मंदिर पहुंचीं, पूजा-अर्चना की
9 hrs agoदिल्ली: नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, आसमान में उठा धुएं का गुबार
12 hrs agoजामिया यूनिवर्सिटी में कब होंगे छात्र संघ चुनाव? मानी गई छात्रों की मांग
14 hrs agoसत्य निकेतन हादसे के बाद दिल्ली में एक और इमारत गिरी, 2 की मौत
15 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 26 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
1 day agoदिल्ली-एनसीआर में देर रात आंधी-तूफान के साथ आई बारिश और गिरे ओले
1 day agoजामिया में होंगी अब ऑनलाइन क्लास, प्रदर्शनों के बीच यूनिवर्सिटी का ऐलान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines