PM Modi Delhi Rally Speech: दिल्ली में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4500 करोड़ रुपये की कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान पीएम ने अशोक विहार में बने 1675 फ्लैट्स का उद्घाटन किया। इस दौरान पीाएम मोदी ने आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा मैं भी शीशमहल बना सकता था, लेकिन मैंने 10 सालों में 4 करोड़ गरीबों को पक्का घर दिया है।
पीएम मोदी ने आगे कहा साल 2025 में भारत की भूमिका और सशक्त होगी। भारत की अंतराष्ट्रीय छवि और मजबूत होगी। कृषि क्षेत्र में भी देश नए कीर्तिमान बनाएगा। पीएम ने कहा अब यहां के लोग झुग्गी की जगह पक्के घर में रहेंगे। किराए के घर के बदले, लोगों को अपना घर मिल रहा है। ये गरीबों के लिए आत्मसम्मान और स्वाभिमान का घर है। जब देश इंदिरा गांधी के खिलाफ तानाशाही की लड़ाई लड़ रहा था, तब मैं यहां अशोक विहार में रहता था। उस वक्त अंडरग्राउंड लड़ाई चल रही थी। आज यहां आकर मेरी पुरानी यादें ताजा हो गई।
मोदी ने कहा नरेला में सब सिटी बनाई जाएगी। जिनकी वार्षिक आय 9 लाख रुपये से कम है, उनको योजनाओं का लाभ मिलेगा। हमारी सरकार घर का सपना पूरा करने के लिए होम लोन में छूट दे रही है। पीएम मोदी ने आम आदमी पार्टी की सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा यहां की सरकार ने स्कूली शिक्षा को नुकसान पहुंचाया है। समग्र शिक्षा अभियान के तहत जो पैसे भारत ने दिए, आधे पैसे भी पढ़ाई के लिए वे लोग खर्च नहीं कर पाए। दिल्ली की बड़ी आबादी आपदा से गिरी है। अन्ना हजारे को आगे करके कट्टर बेईमान लोगों को आपदा में धकेल दिया। इन लोगों ने प्रदूषण में घोटाला किया। शराब में घोटाला किया और भर्तियों को घोटाले का शिकार बना दिया। आप आज आपदा बनकर टूट पड़ी है।
पीएम ने कहा ‘आप’ जो है, वो ‘आपदा’ बनकर टूट पड़ी है। एक तो चोरी ऊपर से सीनाजोरी। अब दिल्लीवालों ने जंग छेड़ दी है। अब इसे ‘आपदा’ से निकालना है। दिल्ली का हर बच्चा, हर गली से एक ही आवाज आ रही है, ‘आपदा’ को नहीं सहेंगे, बदल कर रहेंगे। मोदी ने आगे कहा ‘आपदा’ के पाप ऐसे हैं कि पीएम सूर्य घर और आयुष्मान जैसी योजनाओं को लागू नहीं होने देते। आज आपका ये बेटा दिल्लीवालों की सेवा करेगा। पीएम ने आम आदमी पार्टी को ‘आपदा’ कहते हुए कहा ‘आपदा’ वालों का अहंकार ज्यादा बड़ा हो गया है। झूठी कसमें खाकर शीशमहल बनवा लेते हैं। अब ये सब दिल्लीवालों को तभी मिलेगा जब ‘आपदा’ जाएगी और बीजेपी आएगी।
संबंधित खबरें
हिरासत में लिए गए कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, प्रदर्शन में गए थे जामिया
7 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बढ़ाया एमसीडी के चार हजार कर्मचारियों का वेतन
9 hrs agoSIR-CEC के खिलाफ दिल्ली में फिर प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई प्रदर्शनकारी
14 hrs agoदिल्ली में 24 अक्टूबर को किन इलाकों में गुल रहने वाली है बिजली? देखें लिस्ट
15 hrs agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
15 hrs agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
17 hrs agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
17 hrs agoदिल्ली में हवा हुई ‘खराब’, अब WhatsApp ग्रुप से प्रदूषण कंट्रोल करेगी पुलिस
19 hrs agoयमुना पुनरुद्धार के लिए दिल्ली में 8,941 करोड़ की 43 परियोजनाएं
19 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ 200 संगठनों का देशव्यापी प्रदर्शन आज
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines