हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

falsePM Modi DU Visit: दिल्‍ली यूनिवर्सिटी के शताब्‍दी समारोह में शामिल हुए पीएम मोदी; मेट्रो की सवारी की, छात्रों से हुए रूबरू

विज्ञापन

PM Modi DU Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेट्रो की सवारी कर दिल्ली यूनिवर्सिटी के शताब्दी समारोह में भाग लेने पहुंचे। मेट्रो की सवारी के दौरान पीएम मोदी वहां मौजूद युवाओं से रूबरू हुए। छात्रों ने भी पीएम मोदी से बातचीत की। पीएम मोदी ने लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन से विश्व विद्यालय स्टेशन तक मेट्रो की सवारी की।

दिल्ली यूनिवर्सिटी पहुंचने के बाद वहां मौजूद केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और पीएम मोदी ने छात्रों के साथ बातचीत की।  बता दें कि दिल्ली यूनिवर्सिटी शताब्दी समारोह में पीएम मोदी की मौजूदगी को देखते हुए सभी स्‍टूडेंट्स के लिए अटेंडेंस अनिवार्य की गई है।

https://twitter.com/ANI/status/1674650410555179008

विज्ञापन

पीएम मोदी का ये है कार्यक्रम

दिल्ली यूनिवर्सिटी में शुक्रवार को पीएम मोदी वर्चुअली तीन इमारतों का शिलान्यास करेंगे और कॉफी टेबल बुक्स का एक सेट जारी करेंगे। पीएम मोदी दिल्ली विश्वविद्यालय के कंप्यूटर सेंटर, प्रौद्योगिकी संकाय भवन और नॉर्थ कैंपस में बनने वाले अकादमिक ब्लॉक की आधारशिला रखेंगे। दिल्ली यूनिवर्सिटी से संबंद्ध कॉलेजो में शताब्दी समारोह कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जाएगा, जिसमें छात्रों और फैकल्टी की मौजूदगी अनिवार्य की गई है।

https://twitter.com/ANI/status/1674650962353618944

विज्ञापन

काले कपड़े न पहनने का आदेश

पीएम मोदी के दौरे को लेकर यूनिवर्सिटी प्रशासन ने काले कपड़े यानी ब्लैक ड्रेस पहनने पर पाबंदी लगाई है। यूनिवर्सिटी ने सभी स्‍टाफ के लिए मौजूदगी को अनिवार्य किया है। बता दें कि 1 मई 1922 को दिल्ली यूनिवर्सिटी की स्थापना हुई थी। दिल्ली यूनिवर्सिटी में 86 विभाग, 90 कॉलेज, 6 लाख से अधिक छात्र हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola