NDA Parliamentary Party Meeting : देश की पुरानी संसद के सेंट्रल हॉल में शुक्रवार को एनडीए के संसदीय दल की बैठक हुई, जहां नरेंद्र मोदी संसदीय दल के नेता चुने गए। इस दौरान एनडीए के नेताओं ने पीएम मोदी से मुलाकात की और अपनी बात रखी। प्रधानमंत्री भी एक-एक करके सबसे मिले। इस मौके पर पीएम मोदी और भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज की मुलाकात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
पीएम मोदी-बांसुरी स्वराज का वीडियो वायरल
सेंट्रल हॉल में एनडीए के नेताओं के बीच पीएम नरेंद्र मोदी खड़े थे और एक-एक करके सांसद आकर मिल रहे थे। इस दौरान सांसद बांसुरी स्वराज भी हाथ जोड़कर आईं तो नरेंद्र मोदी ने उनके सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया। इस दौरान मोदी ने सिर पर हाथ से तीन बार थपथपाया। पीएम मोदी द्वारा बांसुरी स्वराज को आशीर्वाद देते हुए वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
यह भी पढे़ं : ‘गोद में लेकर प्रचार करने जाती थीं मां’, Video में देखें सुषमा स्वराज की इकलौती बेटी का Exclusive Interview
नई दिल्ली से सांसद बनीं बांसुरी स्वराज
बांसुरी स्वराज स्वर्गीय सुषमा स्वराज की बेटी हैं। भाजपा ने उन्हें नई दिल्ली सीट से लोकसभा चुनाव लड़ाया था। पहली बार चुनाव लड़ीं बांसुरी ने तीन बार के विधायक और आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सोमनाथ भारती को 78370 वोटों के अंतर से हरा दिया। बांसुरी स्वराज को 453185 मत मिले, जबकि सोमनाथ भारती ने 374815 वोट प्राप्त किए।
यह भी पढे़ं :मां सुषमा स्वराज की कॉपी हैं Bansuri Swaraj, 7 पॉइंट में जानें खूबियां
कल पीएम पद की शपथ लेंगे नरेंद्र मोदी
एनडीए संसदीय दल के नेता चुने जाने के बाद पीएम मोदी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से उनके घर जाकर मुलाकात की। इसके बाद वे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मिले। इस पर राष्ट्रपति ने सरकार बनाने का न्योता दिया। नरेंद्र मोदी रविवार को तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे।
संबंधित खबरें
दिल्ली में 10 अक्टूबर को इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
31 mins agoदिल्ली में आज रात 10 बजे से जंतर-मंतर के 4km के दायरे में बंद रहेगा इंटरनेट
3 hrs agoदिल्ली में 10 अक्टूबर को 'लॉकडाउन'! किन-किन चीजों पर रहेगा बंद का असर?
3 hrs agoCJP प्रदर्शन के चलते दिल्ली में अलर्ट! CP में कल दुकानें-रेस्टोरेंट बंद
4 hrs agoअनुमति नहीं मिलने पर भी जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेगी CJP, दीपके का ऐलान
5 hrs agoदिल्ली में कल स्कूलों में चलेंगी ऑनलाइन क्लास, कॉलेजों में परीक्षा स्थगित
5 hrs agoJNU ने यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद प्रोफेसर को नौकरी से निकाला
6 hrs agoवर्दी के पीछे भी इंसान है…, दिल्ली पुलिस का नागरिकों के नाम खुला खत
7 hrs ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
8 hrs agoदोस्त के बर्थडे पर किराए पर ली ऑडी कार, 3 गाड़ियों को ठोका, एक की मौत
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines