Delhi High Court News: कांग्रेस सांसद शशि थरूर की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। थरूर को सुनंदा पुष्कर मौत मामले में मिली क्लिन चिट के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की है। हाई कोर्ट गुरुवार को इस याचिका पर सुनवाई करेगा। मामला न्यायमूर्ति दिनेश कुमार शर्मा के समक्ष सूचीबद्ध है।
बता दें कि अगस्त 2021 में एक ट्रायल कोर्ट ने थरूर को अपनी पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपों से मुक्त कर दिया था। कोर्ट ने कहा था कि थरूर के खिलाफ कोई सबूत नहीं था, जिससे आत्महत्या करने के लिए उकसाने की बात साबित हो।
https://twitter.com/ANI/status/1598200558460243973
अदालत ने माना था कि अभियोजन पक्ष की ओर से पेश किया गया सबूत पूरी तरह से अपर्याप्त थी। कोर्ट ने कहा कि भले ही गवाहों के बयानों ने संकेत दिया कि पुष्कर पाकिस्तानी पत्रकार मेहर तरार के साथ थरूर के कथित प्रेम संबंध के कारण मायूस थी, लेकिन जांच में ऐसा कुछ नहीं पाया गया।
17 जनवरी 2014 को होटल के सुइट में मृत पाई गई थी सुनंदा पुष्कर
पुष्कर 17 जनवरी 2014 की रात एक लग्जरी होटल के सुइट में मृत पाई गई थी, जिसके बाद पुलिस ने कमरे को सील कर दिया था और प्राथमिकी दर्ज की थी। दंपति होटल में रह रहे थे क्योंकि थरूर के आधिकारिक बंगले का नवीनीकरण किया जा रहा था।
https://twitter.com/news24tvchannel/status/1598203340688863233
दिल्ली पुलिस ने पहली प्राथमिकी 1 जनवरी, 2015 को अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ दर्ज की थी। इसने थरूर और अन्य लोगों से पूछताछ की। इसके बाद कर्मचारियों समेत छह लोगों का पॉलीग्राफ टेस्ट भी किया गया। 15 मई, 2018 को दिल्ली पुलिस ने थरूर के खिलाफ 3,000 पन्नों की चार्जशीट दायर की थी।
संबंधित खबरें
दिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
2 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
12 hrs agoदिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, 9 और 10 अक्टूबर को बंद रहेंगी शराब की दुकानें
15 hrs ago'सांसदों को पीटा जा रहा है, मुझे नोचा गया', सड़क पर लेटीं प्रियंका गांधी
1 day agoजंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान राहुल-प्रियंका हिरासत में, पुलिस बस में बैठे
1 day agoदिल्ली के सीमापुरी में गिरी 4 मंजिला इमारत, 3 की मौत और 8 को निकाला
1 day agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा CJP का प्रदर्शन
1 day agoदिल्ली के कई इलाकों में 8 अक्टूबर को कटेगी बिजली, जारी हुआ शटडाउन शेड्यूल
1 day agoजिमखाना क्लब बेदखली केस में जज ने सुनवाई से खुद को हटाया
1 day ago'अंडरग्राउंड टनल, 7.3KM लंबाई', दिल्ली एयरपोर्ट पर ट्रेन दौड़ाने की तैयारी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines