दिल्ली के नए चीफ सेक्रेटरी होंगे पीके गुप्ता! केजरीवाल सरकार ने केंद्र सरकार से मांगी सहमति
Edited By Gyanendra Sharma

Edited By Gyanendra Sharma

नई दिल्ली: केजरीवाल सरकार दिल्ली के चीफ सेक्रेटरी को बदलना चाहती है। पीके गुप्ता दिल्ली के नए CS बन सकते हैं। दिल्ली सरकार ने LG के माध्यम से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र से सहमति मांगी है। फिलहाल नरेश कुमार दिल्ली के चीफ सेक्रेटरी हैं। नरेश कुमार 1987 बैच के एजीएमयूटी (अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश) कैडर के अधिकारी रहे हैं। नरेश कुमार इससे पहले अरुणाचल प्रदेश के मुख्य सचिव रहे हैं।
पीके गुप्ता 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। इससे पहले सीएम केजरीवाल ने वरिष्ठ आईएएस एके सिंह को दिल्ली के सेवा विभाग का नया सचिव नियुक्ति किया है। एके सिंह आशीष मोरे का स्थान लेंगे। दिल्ली सरकार ने उन्हें हटाने से संबंधित फाइल उपराज्यपाल कार्यालय को भेज दी है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: