दिल्ली में महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा योजना के तहत Pink Saheli Smart Card जारी किया गया था. इस कार्ड से महिलाएं दिल्ली में बस में यात्रा कर सकती हैं. लेकिन अब ये फुल KYC कार्ड महिलाएं डेबिट कार्ड की तरह भी इस्तेमाल कर सकेंगी. इस कार्ड को अभी तक महिलाएं बस और मेट्रो में सफर करने के लिए इस्तेमाल करती थीं लेकिन अब इस कार्ड से मॉल और दुकानों में खरीदारी भी की जा सकेगी.
बिना पिंक कार्ड के नहीं कर पाएंगी महिलाएं यात्रा
बता दें कि दिल्ली में महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा योजना 1 अगस्त से पूरी तरह डिजिटल हो जाएगी. इसके तहत अब डीटीसी और क्लस्टर बसों में मुफ्त सफर का लाभ लेने के लिए महिलाओं के पास पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड होना अनिवार्य होगा. अब तक जारी किए जा रहे कागजी पिंक टिकट 31 जुलाई तक ही मान्य रहेंगे. नई व्यवस्था लागू होने के बाद बिना इस स्मार्ट कार्ड के महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा नहीं मिलेगी और सामान्य किराया देना होगा.
दो तरह के होते हैं कार्ड
DTC अभी दो तरह के NCMC कार्ड जारी कर रही है. जिसमें पहला कार्ड जीरो केवाईसी पर बन रहा है. इस कार्ड को बनाने के लिए सिर्फ आधार कार्ड और उससे लिंक मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी की जरूरत होती है. वहीं, दूसरा कार्ड फुल KYC के बाद ही मिलता है. इसमें बैंक की आवेदन प्रक्रिया भी पूरी करनी होती है. इसके बाद कार्ड डेबिट कार्ड की तरह ही आवेदक के घर पर भेजा जाता है.
सरकार ने क्या कहा?
सरकार का कहना है कि नई व्यवस्था से मुफ्त यात्रा योजना में पारदर्शिता आएगी और हर एक यात्रा का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार होगा. इससे कागजी टिकटों पर निर्भरता खत्म होगी, फर्जीवाड़े की आशंका कम होगी और यात्रियों के सत्यापन की प्रक्रिया भी आसान होगी. यही वजह है कि सरकार लंबे समय से इस योजना को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट करने की तैयारी कर रही थी.
कैसे बनवाए Pink Saheli Smart Card?
पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड बनवाने के लिए दिल्ली सरकार ने राजधानी में लगभग 50 अधिकृत केंद्र बनाए हैं. इनमें जिला मजिस्ट्रेट (DM) कार्यालय, उप-जिलाधिकारी (SDM) कार्यालय और डीटीसी के चयनित डिपो शामिल हैं. पात्र महिलाएं और ट्रांसजेंडर नागरिक इन केंद्रों पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन के दौरान आधार आधारित ई-केवाईसी, पहचान और दिल्ली निवासी होने का सत्यापन किया जाता है. इसके बाद कार्ड लाभार्थी के मोबाइल नंबर और आधार से लिंक कर जारी किया जाता है.
यह भी पढ़ें- एक अगस्त को दिल्ली में ‘नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट ई-20’ का आयोजन करेगी आम आदमी पार्टी- अरविंद केजरीवाल
1 अगस्त से दिखाना जरूरी होगा कार्ड
परिवहन विभाग के अनुसार, पिंक कार्ड महिलाओं के लिए, ब्लू कार्ड सामान्य यात्रियों के लिए जारी किया जा रहा है. सरकार ने पात्र महिलाओं से अपील की है कि वे 1 अगस्त से पहले अपना पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड बनवा लें, ताकि मुफ्त बस यात्रा की सुविधा बिना किसी बाधा के जारी रह सके. यदि कार्डधारक मेट्रो, आरआरटीएस या खरीदारी के लिए इसका उपयोग करना चाहते हैं, तो उन्हें पहले कार्ड में अपने बैंक खाते या यूपीआई के माध्यम से राशि जोड़नी होगी.
संबंधित खबरें
दिल्ली में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा, एक लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
21 mins agoदिल्ली की हवा में सांस लेना हुआ खतरनाक, AQI पहुंचा 500 के पार
8 hrs agoप्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
19 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
21 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
22 hrs agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
23 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
23 hrs agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
1 day agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
1 day agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines