दिव्या अग्रवाल
Khadi Clothes: पहली बार दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित खादी भवन में ‘गांधी जयंती’ पर बिक्री डेढ़ करोड़ रुपये के पार पहुंच गई, दिल्ली वालों ने खादी और ग्रामोद्योगी उत्पादों की खरीद का नया रिकॉर्ड बनाया है। दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित फ्लैगशिप ‘खादी भवन में गांधी जयंती के अवसर पर एक दिन में पहली बार सबसे ज्यादा 1 करोड़ 52 लाख 45 हजार रुपये के खादी और ग्रामोद्योगी उत्पाद की बिक्री हुई है, जो खादी और ग्रामोद्योग के इतिहास में एक कीर्तिमान है।
गांधी जयंती के दिन हुई रिकॉर्ड बिक्री
गांधी जयंती के दिन पूज्य बापू की विरासत खादी की अभूतपूर्व बिक्री का श्रेय खादी और ग्रामोद्योगी आयोग सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार के अध्यक्ष श्री मनोज कुमार ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की ‘ब्रांड शक्ति और जनता के बीच उनकी अभूतपूर्व लोकप्रियता को दिया है।
खादी की बिक्री में आया रिकॉर्डतोड़ उछाल
बिक्री के ताजा आंकड़ों के अनुसार पिछले वित्त वर्ष 2022-23 में गांधी जयंती के दिन दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित खादी भवन में जहां 1 करोड़ 33 लाख 95 हजार रुपये की बिक्री हुई थी, वहीं इस बार यह 1 करोड़ 52 लाख 45 हजार रुपये के आंकड़े तक पहुंच गई है। गांधी जयंती के अवसर पर कई सांसदों और मंत्री ने खादी के कुर्ते पजायमे खरीदे और वहीं पहन कर बाहर आकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया जिसका सीधा असर खादी को मिलता नजर आ रहा है। इसके साथ ही तमाम लोगों ने यूपीआई के माध्यम से डिजटल पेमेंट किया।
यह भी पढ़ेंः संजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में फूटा आप का गुस्सा, बीजेपी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन; कई कार्यकर्ता हिरासत में
दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई अवसरों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों से खादी उत्पादों को खरीदने की अपील कर चुके हैं। हाल ही में दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में संपन्न जी-20 और राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर उन्होंने बताया कि कैसे पिछले 9 वर्षों में ‘आत्मनिर्भर भारत अभियान’ और ‘वोकल फॉर लोकल’ के मंत्र ने खादी और ग्रामोद्योगी उत्पादों की बिक्री का आंकड़ा 1.34 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंचा दिया। जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान राजघाट पर आयोजित, पूज्य बापू को श्रद्धांजलि देने के कार्यक्रम में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने विश्व नेताओं का स्वागत खादी के अंगवस्त्र से करके खादी को वैश्विक पहचान भी दी।
संबंधित खबरें
जामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
5 hrs agoचुनाव के ऐलान के कुछ घंटों बाद ही जामिया में नए सिरे से प्रदर्शन शुरू
10 hrs agoCM रेखा गुप्ता महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मंदिर पहुंचीं, पूजा-अर्चना की
11 hrs agoदिल्ली: नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, आसमान में उठा धुएं का गुबार
15 hrs agoजामिया यूनिवर्सिटी में कब होंगे छात्र संघ चुनाव? मानी गई छात्रों की मांग
17 hrs agoसत्य निकेतन हादसे के बाद दिल्ली में एक और इमारत गिरी, 2 की मौत
17 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 26 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
1 day agoदिल्ली-एनसीआर में देर रात आंधी-तूफान के साथ आई बारिश और गिरे ओले
1 day agoजामिया में होंगी अब ऑनलाइन क्लास, प्रदर्शनों के बीच यूनिवर्सिटी का ऐलान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines