PM Modi Birthday: मोदी जी के 75वें जन्मदिन पर पतंजलि करेगा 3 नई राष्ट्रीय सेवा पहल की घोषणा, दिल्ली में होगा कार्यक्रम

PM Modi Birthday: आज पीएम नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिवस है. इस उपलक्ष्य पर पतंजलि ने एक विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया है. इसका हिस्सा स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण होंगे.

source-news24

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर आज दिल्ली में पतंजलि का एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. इस मौके पर स्वामी रामदेव महाराज और आचार्य बालकृष्ण संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे और पतंजलि योगपीठ की ओर से तीन राष्ट्रीय सेवा पहलों की घोषणा करेंगे.

विज्ञापन

मोदी जी के नेतृत्व को किया नमन

इस कार्यक्रम की शुरुआत में स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण पीएम मोदी के प्रति आभार व्यक्त करेंगे और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देंगे. वे इस अवसर पर यह भी उल्लेख करेंगे कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने विश्व पटल पर गौरवपूर्ण पहचान और प्रभावशाली स्थान हासिल किया है.

विज्ञापन

पहली पहल: प्रधानमंत्री प्रतिभा पुरस्कार

इस विशेष अवसर पर पतंजलि ने छात्रों के लिए एक प्रेरणादायी योजना का ऐलान किया है. देश के सभी जिलों में कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं (सीबीएसई, भारतीय शिक्षा बोर्ड एवं सभी राज्य बोर्ड) में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्रों को ₹50,000 के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. इसका उद्देश्य युवाओं में शिक्षा के प्रति उत्साह और उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करना है.

विज्ञापन

दूसरी पहल: देशभर में फ्री हेल्थ चेकअप कैंप

पतंजलि योगपीठ द्वारा देशभर के 750 विभिन्न स्थानों पर निःशुल्क चिकित्सा जाँच शिविर आयोजित किए जाएंगे. इन शिविरों में लोगों को स्वास्थ्य जांच, योग अभ्यास और जीवनशैली से जुड़ी सलाह दी जाएगी. यह पहल विशेष रूप से ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों के लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचाने की दिशा में अहम कदम है.

तीसरी पहल: लिवर रोगियों के लिए फ्री ट्रीटमेंट

भारत में तेजी से बढ़ रही यकृत संबंधी बीमारियों को ध्यान में रखते हुए पतंजलि ने एक और बड़ी घोषणा की है. 750 स्थानों पर फैटी लिवर, सिरोसिस और अन्य गंभीर यकृत रोगों से पीड़ित मरीजों के लिए निःशुल्क दवा वितरण और उपचार शिविर लगाए जाएंगे. यह कदम आम जनता को गंभीर बीमारियों से बचाव और उपचार में मदद करेगा.

विज्ञापन

आत्मनिर्भर भारत पर जोर

प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण यह भी बताएंगे कि स्वदेशी उत्पादों और योग-आयुर्वेद के माध्यम से भारत को आत्मनिर्भर और विकसित बनाने में पतंजलि की भूमिका क्या रही है. इसके साथ ही वे नई विश्व व्यवस्था में भारत के बढ़ते प्रभाव पर भी प्रकाश डालेंगे.

कार्यक्रम का पूरा विवरण जानिए

  • दिन और तिथि: बुधवार, 17 सितंबर 2025
  • समय: दोपहर 3:30 बजे
  • स्थान: डिप्टी स्पीकर हॉल एनेक्सी, कॉन्स्टिट्यूशन क्लब, रफी मार्ग, नई दिल्ली

ये भी पढ़ें-Health Tips: दिमाग के लिए बेहद फायदेमंद है पतंजलि मेधा वटी, जानिए इसके फायदे

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ