Passengers Stuck Inside Flight for Hours In Delhi Airport : दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रविवार को अजब नजारा देखने को मिला। यहां एक फ्लाइट के अंदर यात्री घंटों तक फंसे रहे। यह फ्लाइट अकासा एयर की बताई जा रही है। फ्लाइट के अंदर फंसे होने से यात्री भी काफी परेशान नजर आए। ऐसे में यह सवाल मन में आता है कि यात्रियों को किस वजह से फ्लाइट के अंदर घंटों तक फंसे रहने पड़ा। इसकी वजह क्या है? आइए, इन सभी सवालों के जवाब जानते हैं…
रनवे पर ही खड़े हुए कई विमान
दरअसल, इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फ्लाइट के अंदर यात्रियों के फंसने की असली वजह खराब मौसम है। कोहरा और दृश्यता कम होने की वजह से कई विमान लैंडिंग के बाद रनवे पर ही खड़े हो गए, क्योंकि एयरपोर्ट पर विमानों को खड़ा करने के लिए जगह का अभाव है।
अकासा एयर ने क्या कहा?
अकासा एयर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए गए एक पोस्ट में बताया कि मौसम खराब होने की वजह से दिल्ली, चेन्नई, वाराणसी, बागडोगरा और लखनऊ की फ्लाइट का शेड्यूल प्रभावित हुआ है। एयरलाइन ने कहा कि हमारी टीमें सभी कस्टमर्स की सहायता के लिए लगातार काम कर रही हैं। कृपया एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले https://bit.ly/qpfltsts पर अपनी फ्लाइट का स्टेटस चेक कर लें।
दिल्ली आने वाली 22 ट्रेनें लेट
इससे पहले, सुबह दिल्ली आने वाली 9 उड़ानों को जयपुर और मुंबई की ओर डायवर्ट कर दिया गया। इसके अलावा, राजधानी आने वाली 22 ट्रेनें भी घंटों लेट हैं। दिल्ली के अलावा, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में भी घना कोहरा छाया रहा।
साल का सबसे ठंडा दिन आज
बता दें कि दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह साल का सबसे ठंडा दिन है। इस दौरान घना कोहरा छाया रहा। कुछ हिस्सों में दृश्यता शून्य मीटर दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक, पालम में सुबह पांच बजे दृश्यता शून्य मीटर दर्ज की गई।
यह भी पढ़ें:
कड़ाके की सर्दी से ठिठुरा उत्तर भारत, दिल्ली-NCR में ‘गायब’ हुईं सड़कें, ट्रेन-फ्लाइट भी प्रभावित
संबंधित खबरें
प्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
4 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
6 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
7 hrs agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
8 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
8 hrs agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
8 hrs agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
8 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
9 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
10 hrs agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines