---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

केजरीवाल को हराने वाले परवेश वर्मा कौन? नई दिल्ली में पूर्व CM को दी थी कांटे की टक्कर

Parvesh Verma Vs Arvind Kejriwal: नई दिल्ली विधानसभा सीट से परवेश वर्मा ने अरविंद केजरीवाल को हरा दिया है। पूर्व CM के बेटे ने पूर्व CM को हराया है। आम आदमी पार्टी के गढ़ में कमल खिला दिया है। आइए प्रवेश वर्मा के बारे में जानते हैं...

---विज्ञापन---

Who is Parvesh Verma: नई दिल्ली विधानसभा सीट से दिल्ली के पूर्व CM और AAP के नेशनल कन्वीनर अरविंद केजरीवाल चुनाव हार गए हैं। उन्हें भाजपा के परवेश वर्मा ने हराया है। परवेश दिल्ली की ही पूर्व CM साहिब सिंह वर्मा के बेटे हैं। पार्टी ने 2024 के लोकसभा चुनाव में इनका टिकट काटा था, लेकिन विधानसभा चुनाव में टिकट देकर उन पर बड़ा दांव खेला था।

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

2 बार लोकसभा सांसद रहे परवेश

परवेश पश्चिमी दिल्ली से लोकसभा सांसद थे। वे 2 बार इस सीट से सांसद रहे। साल 2014 में वे पहली बार 16वीं लोकसभा के लिए चुने गए। 2019 में 17वीं लोकसभा के लिए चुनाव जीते। वे संसद की 2 समितियों, वित्त और प्राक्कलन समिति के सदस्य हैं। संसद सदस्यों के वेतन और भत्तों के लिए बनी संयुक्त समिति में भी काम किया। उन्होंने 2013 के विधानसभा चुनाव में महरौली विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा और दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष सांसद योगानंद शास्त्री को हराया।

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

परवेश का फैमिली बैकग्राउंड

परवेश वर्मा दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे हैं। उनका मां का नाम साहिब कौर है। वे हिंदू जाट परिवार में जन्मे। उनका एक भाई और 3 बहनें हैं। परवेश ने दिल्ली पब्लिक स्कूल आरके पुरम और किरोड़ीमल कॉलेज से पढ़ाई की। फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की डिग्री ली। उनके चाचा आजाद सिंह उत्तरी दिल्ली नगर निगम के मेयर थे। परवेश की शादी पूर्व केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश के भाजपा नेता विक्रम वर्मा की बेटी स्वाति सिंह से हुई। उनके 3 बच्चे 2 बेटियां और एक बेटा है। सबसे बड़ी बेटी सानिधि सिंह हैं। उसके बाद प्रिशा सिंह और बेटा शिवेन सिंह हैं। परवेश वर्मा राष्ट्रीय स्वाभिमान नामक NGO भी चलाते हैं।

First published on: Feb 08, 2025 12:55 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola