Delhi Assembly Elections 2025 : दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हैं। राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी के नेता और उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आम आदमी पार्टी (AAP) पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल बौखला गए हैं। आप की ओर से 500-500 रुपये में वोट खरीदे जा रहे हैं।
बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से खुद तो चुनाव हार रहे हैं और आप के अन्य उम्मीदवार भी चुनाव हारेंगे। अरविंद केजरीवाल बौखला गए हैं, उनके होश उड़ चुके हैं। वे चुनाव जीतने के लिए सारे हथकंडे अपना रहे हैं। वे दिल्ली की जनता को डराने की कोशिश कर रहे हैं। दिल्ली के लोगों को फर्जी कॉल जा रहे हैं, उनमें कहा जा रहा है कि बीजेपी की सरकार बनेगी तो AAP की सारी योजनाएं बंद कर दी जाएंगी।
यह भी पढ़ें : Delhi Election में भोजपुरी एक्टर रवि किशन की एंट्री, बोले- गंदे पानी से 21000 लोगों की गई जान
BJP ने आप पर पैसे बांटने का लगाया आरोप
प्रवेश वर्मा ने 500 रुपये वाले कैलेंडर स्कैम का आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी अरविंद केजरीवाल की तस्वीर वाले कैलेंडर बांट रही है, जिसमें मोड़कर 500 रुपये डाले गए हैं। ये कैलेंडर मतदाताओं को दिए जा रहे हैं। इस संबंध में भाजपा ने चुनाव आयोग में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आप ने ऐसे हजारों वेतनभोगी कार्यकर्ताओं को लाया है। अरविंद केजरीवाल का यह शर्मनाक कृत्य है और उन्होंने राजनीति को इतने निचले स्तर पर पहुंचा दिया है।
यह भी पढ़ें : BJP के संकल्प पत्र पार्ट 3 में क्या-क्या? अमित शाह बोले- झूठे वादे करते हैं केजरीवाल
प्रवेश वर्मा ने बताया- किसे डालें वोट
उन्होंने कहा कि जिनके घरों में 24 घंटे साफ पानी आ रहा है, वो आप को वोट कर देना और जिनके घरों में 24 घंटे पानी नहीं आ रहा है, वो बीजेपी को वोट करना। एक दो दिन पहले अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि वो अपना वोट मत बेचना। कैलेंडर के अंदर 500-500 रुपये रखकर हजारों मतदाताओं को दिए जा रहे हैं। अरविंद केजरीवाल ने विधायक फंड से सिर्फ 6 करोड़ रुपये खर्च किए।
संबंधित खबरें
दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
5 hrs agoJNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
6 hrs agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
9 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
12 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
12 hrs agoदिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
13 hrs agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
14 hrs agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
15 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
15 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines