MP Raghav Chadha Raises Concern On Hindus In Bangladesh: संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान शुक्रवार 29 नवंबर को राज्यसभा में आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद राघव चड्ढा ने सदन की कार्यवाही को स्थगित करने का नोटिस देकर बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों के खिलाफ हो रहे अत्याचार और हाल ही में इस्कॉन के संत चिन्मय दास जी की गिरफ्तारी का मुद्दा उठाया।
उन्होंने सरकार से इस गंभीर विषय पर चर्चा करने की मांग की और बांग्लादेश सरकार से इस मामले में कड़े कदम उठाने की अपील की।
सदन में उठाए ये अहम बिंदु
हिंदू अल्पसंख्यकों पर हमले और अत्याचार
सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदू माइनॉरिटी पर लगातार हमले और अत्याचार की घटनाएं हो रही हैं। ये घटनाएं न केवल मानवाधिकारों का उल्लंघन हैं, बल्कि धार्मिक स्वतंत्रता पर सीधा हमला भी हैं। उन्होंने सरकार से यह स्पष्ट करने की मांग की कि इन घटनाओं पर क्या कदम उठाए जा रहे हैं।
चिन्मय दास जी की अवैध गिरफ्तारी
सांसद चड्ढा ने इस्कॉन के संत चिन्मय दास जी की अवैध गिरफ्तारी को निंदनीय बताते हुए इसे धार्मिक स्वतंत्रता के खिलाफ बताया। उन्होंने पूरे सदन से अपील की कि सभी सांसद इस गिरफ्तारी की एक स्वर में निंदा करें और बांग्लादेश सरकार पर दबाव बनाएं कि वह तुरंत उन्हें रिहा करे।
बांग्लादेश सरकार से बातचीत का मुद्दा
राघव चड्ढा ने यह जानने की मांग की कि बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद वहां के हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भारत सरकार ने क्या कदम उठाए हैं। उन्होंने सरकार से सदन को यह जानकारी देने की मांग की कि बांग्लादेश सरकार के साथ इस मामले पर क्या बातचीत हो रही है।
हमले और अत्याचार की घटनाएं बेहद चिंताजनक
सांसद राघव चड्ढा ने कहा, “बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे हमले और अत्याचार की घटनाएं बेहद चिंताजनक हैं। यह केवल एक समुदाय का मुद्दा नहीं, बल्कि मानवाधिकारों और धार्मिक स्वतंत्रता का सवाल है। सदन को एकजुट होकर इन घटनाओं की निंदा करनी चाहिए और चिन्मय दास जी की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रस्ताव पारित करना चाहिए।”
सरकार को जवाबदेही की मांग
राघव चड्ढा ने सवाल उठाया कि बांग्लादेश में हिंदू समुदाय की सुरक्षा के लिए भारत सरकार ने अब तक क्या ठोस कदम उठाए हैं। उन्होंने सरकार से इस विषय पर विस्तृत जानकारी देने और सदन को आश्वस्त करने की मांग की कि इन घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।
सांसदों से एकजुटता की अपील
राघव चड्ढा ने सभी दलों के सांसदों से अपील की कि वे इस मुद्दे पर राजनीति से ऊपर उठकर एकजुट हों। उन्होंने कहा कि सदन को इस विषय पर न केवल चर्चा करनी चाहिए, बल्कि बांग्लादेश सरकार पर दबाव बनाने के लिए एक कड़ा संदेश भी भेजना चाहिए।
राज्यसभा में लगातार रहे हैं मुखर
बता दें कि युवा सांसद राघव चढ्डा देश और समाज की समस्याओं को लेकर हमेशा फिक्रमंद रहते हैं। वे लगातार बेहद मुखर तरीके से इन समस्याओं को लगातार संसद में उठाते रहे हैं। इसी शीतकालीन सत्र में ही उन्होंने पंजाब में बढ़ती ड्रग्स की समस्या और अमृतसर से नांदेड़, पटना, गुवाहाटी और धर्मशाला के हवाई कनेक्टिविटी पर चिंता जताते हुए सवाल पूछा था। जिस पर गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय और केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री मुरलीधर मोहोल ने लिखित में उत्तर दिया था।
ये भी पढ़ें- दिल्ली-हरियाणा ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ी खबर, 90 दिन बंद रहेगी ये EMU
संबंधित खबरें
प्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
5 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
6 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
8 hrs agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
8 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
8 hrs agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
9 hrs agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
9 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
10 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
10 hrs agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines