हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

बिहार के बाद पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री दिल्ली में लगाएंगे दरबार, जानिए कब से होगा आयोजन

विज्ञापन
pandit dhirendra krishna shastri

Delhi News: बागेश्वर धाम के प्रमुख पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अब देश की राजधानी दिल्ली में भी दरबार लगाने जा रहे हैं। जिसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। बताया जा रहा है कि पंडित धीरेंद्र शास्त्री के दरबार का आयोजन 5 से 8 जुलाई तक दिल्ली में आयोजित होगा।

रामलीला ग्राउंड में होगा आयोजन

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दरबार का आयोजन दिल्ली के रामलीला उत्सव ग्राउंड आई पी एक्स पूर्वी दिल्ली में होगा। बागेश्वर धाम के आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने भी ट्वीट कर आयोजन के तैयारियों की बात कही है।

तीन दिवसीय कथा भी होगी

बता दें कि पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री दिल्ली में तीन दिवसीय कथा भी करेंगे। 5 जुलाई को भव्य कलश यात्रा का आयोजन होगा और उसी के बाद कथा शुरू होगी। 7 जुलाई को पंडित शास्त्री पहली बार दिव्य दरबार लगाएंगे। इसके बाद 8 तारीख को भी दरबार का आयोजन होगा।

बिहार में हुआ था कथा का आयोजन

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने इसके पहले बिहार की राजधानी पटना में भी कथा का आयोजन किया था। इस आयोजन में 10 लाख लोगों की भीड़ जुटने का दावा किया गया था। इस आयोजन में बीजेपी के नेता सबसे ज्यादा सक्रिए दिखे थे। इस बार भी दिल्ली में होने वाले आयोजन को लेकर दिल्ली बीजेपी के नेता सक्रिए नजर आ रहे हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें