Delhi Crime News : देश की राष्ट्रीय राजधानी से सनसनीखेज वारदात की एक बड़ी खबर सामने आई है। दिल्ली के एक घर में दो बच्चों के शव मिले। घटनास्थल पर बच्चों की मां भी खून से लथपथ हालत में पड़ी हुई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और महिला को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस अब पिता की तलाश कर रही है।
पुलिस को पांडव नगर से एक कॉल आई। फोन करने वाले शख्स ने बताया कि श्याम नाम के एक व्यक्ति कल से लापता है। उसकी उम्र 42 साल है और उसका घर भी बंद है। इस पर पुलिस ने शशि गार्डन पहुंचकर घर के दरवाजे को खोला। पुलिस ने घर के अंदर देखा तो एक 15 साल के बच्चे और 9 साल की बच्ची की लाश पड़ी हुई थी। पास में उनकी मां भी बेसुध अवस्था में पड़ी थी।
यह भी पढ़ें : ‘चाचा ने कहा था कि भाजपा से बात करो’, अजित पवार का बड़ा दावा
भाई-बहन थे दोनों नाबालिग
दोनों नाबालिग भाई-बहन थे। श्याम घर में ताला लगाकर लापता है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला को होश आने के बाद ही पता चलेगा कि इस घटना को किसने अंजाम दिया और इसकी क्या वजह थी।
यह भी पढ़ें : ‘मोदी को हटाने के लिए एकजुट हुए देश-दुनिया के ताकतवर लोग’, पढ़ें प्रधानमंत्री के संबोधन की 10 बड़ी बातें
श्याम की तलाश में जुटी पुलिस
घटनास्थल पर क्राइम टीम और एफएसएल टीमों को बुलाया गया है, जोकि मामले की जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और श्याम की तलाश कर रही है। साथ ही इस मामले में कानूनी कार्रवाई चल रही है। इस घटना से इलाके के लोग काफी डरे हुए हैं।
संबंधित खबरें
क्या दिवाली से पहले बद से बदतर होगी दिल्ली-NCR की हवा? GRAP-3 की आशंका
3 hrs agoस्कूल में बेहोश होकर गिरने से छात्रा की मौत, कार्डियक अरेस्ट बना कारण
5 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा 5 नवंबर को पावर कट? चेक करें अपना एरिया
9 hrs agoदिल्ली में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा, एक लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
9 hrs agoदिल्ली की हवा में सांस लेना हुआ खतरनाक, AQI पहुंचा 500 के पार
18 hrs agoप्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
1 day ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
1 day agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
1 day agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
1 day agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines