Delhi News: दिल्ली पुलिस की आउटर नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट टीम ने कुख्यात गोगी गैंगस्टर गोगी से जुड़े अपराधियों को पकड़ा है. बताया जा रहा है कि ये गैंग पाकिस्तान में क्रिप्टो ठगी नेटवर्क से जुड़ा हुआ था. तीनों गिरफ्तार बदमाशों के पास से पुलिस ने पिस्टल, देसी कट्टे और तीन कारतूस बरामद किए हैं. पकड़े गए आरोपियों के नाम रितिक उर्फ बम, चंदन और रोहित बताया जा रहा है.
क्या है पूरी घटना?
बता दें कि 2 अक्टूबर की रात दशहरे के त्योहार पर पुलिस इलाके में गश्त कर रही थी. इसी दौरान पुलिस टीम ने एक सफेद i20 कार को बिना नंबर प्लेट के आते देखा. पुलिस ने कार को रुकने का इशारा किया तो उसमें बैठे लोग गाड़ी मोड़कर भागने लगे थे. इसके बाद पुलिस ने पीछा कर गाड़ी को रोका और तीनों आरोपियों को धरा. कार की तलाशी में पुलिस को हथियार और कारतूस मिले. पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उन पर आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है.
ये भी पढ़ें-कर्नाटक में BJP नेता की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने बताई ये वजह
क्रांति गैंग से गोगी गैंग आया आरोपी
पुलिस ने जब इस मामले के मुख्य आरोपी रितिक उर्फ बम से पूछताछ की तो उसने बताया कि वो पहले राजेश भारती के क्रांति गैंग का हिस्सा था. राजेश भारती के एनकाउंटर के बाद वो गोगी गैंग के साथ जुड़ गया था.
पाकिस्तान से जुड़ा साइबर नेटवर्क
मगर पुलिस के सामने सबसे बड़ा खुलासा तब हुआ जब उन्होंने रितिक के मोबाइल की जांच की. उसके फोन में पाकिस्तान के +92 नंबरों से बातचीत, व्हाट्सऐप चैट और क्रिप्टो ट्रांजैक्शन (USDT-Tether) के सबूत मिले. पुलिस के पूछने पर रितिक ने बताया कि वो पिछले 3-4 महीनों से क्रिप्टो करेंसी के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल हुआ था. उसने बताया कि वह भारतीय क्रिप्टो ट्रेडर्स के UPI IDs लेकर पाकिस्तानी स्कैमर्स को दिया करता था. ये स्कैमर्स फेक Loan Apps के जरिए भारतीय लोगों से पैसे वसूला करते थे और वही पैसा आगे रितिक के दिए UPI IDs में ट्रांसफर किए जाते थे.
आगे की जांच में क्या मिला?
पुलिस ने रितिक से आगे की कार्रवाई करते हुए पूछा तो उसने बताया कि रितिक उन पैसे के बदले Binance App के जरिए USDT क्रिप्टोकरेंसी भेजता था. वो हर ट्रांजैक्शन पर 5% कमीशन लेता था और डॉलर की वैल्यू से ज्यादा रेट पर क्रिप्टो बेचता था.
पुलिस कर रही आगे की कार्रवाई
पुलिस ने सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया है, जहां से उन्हें 5 दिन की पुलिस रिमांड मिली है. पुलिस की टीम अब ये पता करने में लगी है कि इनके गैंग में कौन कौन और कितने लोग शामिल थे. इसके अलावा, पाकिस्तान में जो पैसे पहुंचाये जा रहे थे उनका इस्तेमाल कहा पर किया जा रहा था. दिल्ली पुलिस ने इन बदमाशों की जानकारी केंद्रीय जांच एजेंसियों को भी दी है ताकि वो इनसे गहनता से पूछताछ कर सके और पाकिस्तान की इस पूरी साजिश को बेनकाब कर सके.
ये भी पढ़ें-Milk बास्केट से फूड प्रोडक्ट मंगाने वाले हो जाएं सावधान, ग्रेटर नोएडा में सामने आया हैरान कर देने वाला मामला
संबंधित खबरें
'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
1 hr agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
2 hrs agoरामलीला मैदान रैली से थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
5 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
8 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
9 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 1 नवंबर को कटेगी बिजली? देखें शेड्यूल
9 hrs agoदिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक वर्क फ्रॉम होम, निर्माण कार्यों पर भी रोक
11 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
12 hrs agoदिल्ली में टूटा ठंड का रिकॉर्ड, 75 साल बाद 30 अक्टूबर का दिन रहा सबसे ठंडा
18 hrs agoहड़ताल खत्म होने के बाद जामिया में इस तारीख से शुरू होगी ऑफलाइन क्लास
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines