Delhi Bandh: पहलगाम आतंकी हमला, जिसमें 27 बेगुनाह लोगों की जान चली गई और 17 से अधिक घायल हुए, ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। इस हमले के बाद दिल्ली समेत कई राज्यों में लोगों में भारी आक्रोश है। नागरिक संगठनों, व्यापारी यूनियनों और राजनीतिक दलों ने मिलकर 25 अप्रैल को यानी शुक्रवार को ‘दिल्ली बंद’ का ऐलान किया है। दिल्ली बंद के आह्वान का अखिल भारतीय व्यापारी परिसंघ (CAIT) ने भी समर्थन किया था। हालांकि, इस दौरान दिल्लीवासियों के बीच इस बात को लेकर अटकलें लगाई जाने लगीं कि इस दौरान क्या खुला रहेगा और क्या बंद रहेगा। आइए इस कंफ्यूजन को दूर कर लेते हैं…
क्या है ‘दिल्ली बंद’ की वजह?
सबसे पहले ये बता देते हैं कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले में कई मासूम लोगों की जान चली गई है। कुछ लोगों के घर तो बसने से पहले ही उजड़ गए हैं। इस वजह से लोगों का पारा बढ़ा हुआ है और सभी का गुस्से से खून खौल रहा है। हमले के बाद केंद्र सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कई सख्त कदम उठाए हैं और पाकिस्तानी दूतावास को बंद कर दिया गया है, सभी पाक नागरिकों के वीजा रद्द कर दिए गए हैं, और अवैध रूप से रह रहे लोगों को देश छोड़ने का आदेश दे दिया गया है। मगर लोगों का गुस्सा शांत नहीं हो रहा है और उन्होंने दिल्ली बंद का ऐलान किया है।
यह भी पढ़ें: Video: भारत में रहने के लिए सीमा हैदर के पास क्या तर्क? या लौटना होगा पाकिस्तान
मार्केट रहेंगीं बंद
अब सवाल ये है कि दिल्ली बंद के दौरान किया खुला रहेगा और क्या बंद होगा। ध्यान देने वाली बात यह है कि बंद का ऐलान मार्केट यूनियनों ने किया है। इसलिए अगर यह 25 अप्रैल को होता है तो ज़्यादातर मार्केट बंद रहेंगे। CAIT के महासचिव और चांदनी चौक से सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने स्पष्ट किया कि बंद सम्मान और राष्ट्रीय एकजुटता का शांतिपूर्ण प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह कोई राजनीतिक विरोध नहीं है।
क्या खुलेंगा क्या रहेगा बंद
शुक्रवार के दिल्ली बंद के बारे में दिल्ली पुलिस या सरकार की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इसलिए, राष्ट्रीय राजधानी में बैंकों और अन्य सरकारी कार्यालयों पर इसका कोई असर पड़ने की संभावना नहीं है। इसका मतलब यह भी है कि यूनियनों के बंद में भाग लेने का विकल्प चुनने वाले को छोड़कर हर दुकान और सेवा प्रदाता अपना काम सामान्य रूप से जारी रखेंगे। इसका सीधा मतलब है कि स्कूल, कॉलेज, सरकारी दफ्तर और बैंक खुले रहेंगे। साथ ही मेट्रो भी सामान्य रूप से चलती रहेंगी।
यह भी पढ़ें: श्रीनगर-दिल्ली की फ्लाइट का किराया घटा, पहलगाम हमले के बाद एयरलाइंस कंपनियों ने घटाए रेट
संबंधित खबरें
दिल्ली की हवा में सांस लेना हुआ खतरनाक, AQI पहुंचा 500 के पार
5 hrs agoप्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
16 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
18 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
19 hrs agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
20 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
20 hrs agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
20 hrs agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
21 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
22 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines