हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

दिल्ली में हाईअलर्ट और इमरजेंसी! एक घंटा बजेंगे सायरन, प्रमुख इमारतों को सुरक्षा में लेगी सेना

Operation Sindoor: दिल्ली में पाकिस्तान के हवाई हमले का खतरा है। भारतीय सेना ने दिल्ली में बने केंद्रीय दफ्तरों और प्रमुख ऐतिहासिक इमारतों को अपनी सुरक्षा में ले लिया है। बंदरगाहों और मछुआरों के लिए भी अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
Operation Sindoor

भारत पाकिस्तान तनाव के बीच दिल्ली में हवाई हमला होने का खतरा बढ़ गया है। इसलिए राजधानी में हाईअलर्ट और इमरजेंसी की घोषणा हो गई है। हवाई हमले के अलर्ट से आज दिल्ली में मॉक ड्रिल भी होगी। भारतीय सेना दिल्ली के प्रमुख भवनों को सेना अपने सुरक्षा में लेगी। CISF इस मामले में सेना को सहयोग करेगी। दिल्ली के PWD हेडक्वार्टर में सायरन इनस्टॉल किया गया है, जो तकरीबन 4 किलोमीटर के दायरे में सुनाई देगा।

आज दोपहर में ठीक 3 बजे सायरन बजाया जाएगा। हालांकि यह एक ट्रायल होगा, इसलिए लोग पैनिक न हों। डायरेक्ट्रेट ऑफ सिविल डिफेंस (DCD) ने दिल्ली में हवाई हमले के सायरन की टेस्टिंग करने और मॉक ड्रिल करने के आदेश दिए हैं। दूसरी ओर केंद्र सरकार ने एक आदेश जारी करके देश के सभी बंदरगाहों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है। भारतीय कोस्ट गार्ड ने भारतीय मछुआरों को भी अलर्ट रहने के लिए कहा है।

यह भी पढ़ें:10 पॉइंट में भारत-पाक में तनाव पर अपडेट्स, ड्रोन-मिसाइल अटैक पर सेना का जबरदस्त पलटवार

विज्ञापन

दिल्ली में बढ़ाई गई सुरक्षा

बता दें कि दिल्ली में भारत-पाकिस्तान तनाव के चलते सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां कैंसिल कर दी गई हैं। इंडिया गेट, लाल किला और कुतुब मीनार समेत टूरिस्ट प्लेस और इमारतों को खाली कराया गया है। दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों को चप्पे-चप्पे पर तैनात किया गया है। मेट्रो स्टेशनों, मॉल और व्यस्त बाजारों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। बम निरोधक दस्तों, फायर ब्रिगेड और अस्पतालों को अलर्ट कर दिया गया है।

पूर्वी दिल्ली के उपायुक्त पुलिस अभिषेक धनिया ने ट्रैफिक पुलिस को जाम नहीं लगने देने के आदेश दिए हैं। CCTV कैमरों से पूरी दिल्ली की निगरानी की जा रही है। सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों के दफ्तरों में निर्देश दिए गए हैं कि वे सरकार को सहयोग करें। किसी तरह की अफवाह न फैलाएं। किसी तरह का मैसेज फॉरवर्ड न करें। आपदा की स्थिति में एक दूसरे को सहयोग करें और एक दूसरे का मनोबल बनाए रखें।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:क्या भारत की एयर स्ट्राइक पर पलटवार करेगा पाकिस्तान? जंग छिड़ने के संकेत देते 4 सवाल

54 साल बाद बजेंगे सायरन

बता दें कि दिल्ली में 54 साल बंद सायरन बजेंगे। इससे पहले साल 1971 में भारत पाकिस्तान का युद्ध हुआ था, तब सायरन बजे थे। अब 2025 में जंग के हालात बने हैं तो दिल्ली में सायरन बजेंगे। 10 जगहों पर सायरन लग रहे हैं, जिनकी आवाज 5 किलोमीटर दूर तक सुनाई देगी। मेट्रो स्टेशन, रेजिडेंशियल एरिया समेत कई जगह पर सायरन लग रहे हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola