Operation Sindoor: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के चलते आम लोगों की सुरक्षा को लेकर जरूरी सावधानियां बरती जा रही हैं। कल रात दोनों देशों के बीच जोरदार टकराव देखने को मिला। पाकिस्तान भारत पर मिसाइल अटैक की तैयारी कर रहा था, जिसे भारत ने पूरी तरह रोक दिया है। इसके बाद देश के 24 एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है। अब दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट ने भी अपने यात्रियों के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह नोटिफिकेशन यात्रियों के लिए एडवाइजरी का है।
दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी
इस एडवाइजरी की मदद से सभी यात्रियों से निवेदन किया गया है कि वे केवल आधिकारिक सोर्स पर ही भरोसा करें और गलत जानकारियां ने शेयर करें और न उनके झांसे में आएं। दिल्ली एयरपोर्ट असुविधा के लिए सभी हितधारकों के साथ मिलकर काम कर रहा है।
ये भी पढ़ें- क्या न्यूक्लियर वॉर में बदल जाएगा भारत-पाकिस्तान युद्ध?
जारी हुए नोटिफिकेशन में दिल्ली हवाई अड्डे पर परिचालन सामान्य बना हुआ है। हालांकि, हवाई क्षेत्र की बदलती परिस्थितियों और सुरक्षा उपायों के कारण कुछ उड़ानें भी प्रभावित हो सकती हैं।
यात्री फॉलो करें ये नियम
- सभी हैंड और चेक-इन बैगेज नियमों का पालन करें।
- सुगम सुविधा के लिए सुरक्षा और एयरलाइन कर्मचारियों के साथ सहयोग करें।
- फ्लाइट अपडेट के लिए अपनी संबंधित एयरलाइनों से संपर्क करें या दिल्ली हवाई अड्डे की वेबसाइट पर जाएं।
पाकिस्तान को भारी नुकसान
8 मई की रात पाकिस्तान की तरफ से भारत पर हवाई हमलों की शुरुआत हुई थी। पाकिस्तान ने लगातार मिसाइलें दागी, मगर भारतीय सेना की ओर से मुंहतोड़ जवाब दिए गए। हमारे एयर डिफेंस सिस्टम ने हमलों को नाकाम किया। पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर से गुजरात में भी ड्रोन से अटैक किया था। भारत ने हवा में ही सभी ड्रोन्स को नष्ट कर दिया था। बता दें कि भारत ने पाकिस्तान के 3 फाइटर प्लेन्स को भी ध्वस्त कर दिया है और उनका एक पायलट भी पकड़ा गया है।
ये भी पढ़ें- Operation Sindoor की सफलता के बाद केंद्र सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, क्या होगा एजेंडा?
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
दिल्ली में झुग्गी परिवारों को पक्के मकान देने की तैयारी
4 hrs agoदिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए कृत्रिम बारिश के टेस्ट
5 hrs agoदिल्ली के स्कूलों में प्रदूषण से बचाव के लिए नई तैयारी
11 hrs agoचावड़ी बाजार में 3 मंजिला बिल्डिंग का हिस्सा गिरा, दो लोगों की मौत
12 hrs ago33 साल बाद जंतर-मंतर से हटी बैरिकेडिंग, आम जनता के लिए खुला रास्ता
13 hrs agoइंदिरा गांधी स्टेडियम की तरफ जाने से पहले जान लें ट्रैफिक एडवाइजरी
13 hrs agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
14 hrs agoदिल्ली-NCR पर प्रदूषण की चादर, इंडिया गेट-आनंद विहार में AQI 400 के करीब
15 hrs agoक्या दिवाली से पहले बद से बदतर होगी दिल्ली-NCR की हवा? GRAP-3 की आशंका
1 day agoस्कूल में बेहोश होकर गिरने से छात्रा की मौत, कार्डियक अरेस्ट बना कारण
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines