Central government sell onion and pulses at lower prices: केंद्र में सत्तासीन नरेन्द्र मोदी सरकार महंगाई पर काबू पाने की कवायद में जुटी हुई है। इसके तहत गैस सिलेंडर के दामों में कमी समेत कई अन्य उपाय किए गए हैं। वहीं, बढ़ती महंगाई के बीच दिल्ली-एनसीआर के चार करोड़ से अधिक लोगों के लिए राहत भरी खबर आ रही है।
मोबाइल वैन के जरिये खरीद पाएंगे सामान
दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय 75 मोबाइल वैन के जरिये लोग 25 रुपये प्रति किलोग्राम में प्याज खरीद पाएंगे, जबकि एक किलोग्राम दाल के लिए 60 रुपये चुकाना होगा। इसकी शुरुआत बुधवार से ही हो गई है। यह ऐलान केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने किया है। आने वाले समय में अन्य सामान भी मोबाइल वैन के जरिये बेचा जा सकेगा।
एनसीआर के शहरों में भी मौजूद रहेंगी वैन
प्लान के मुताबिक, ये 75 मोबाइल वैन दिल्ली के साथ नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुरुग्राम समेत एनसीआर के कई शहरों में मौजूद रहेंगी। यहां पर लोग सिर्फ 25 रुपये देकर प्याज हासिल कर सकेंगे। इसके साथ ही एक किलोग्राम दाल खरीदने के लिए लोगों को सिर्फ 60 रुपये चुकाने होंगे।
एनसीसीएफ कर रहा इंतजाम
केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे बुधवार को नेशनल कॉओपरेटिव कंज्यूमर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के हौज खास स्थित ऑफिस से इन 75 वैन को रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इन 75 मोबाइल वैन के जरिये लोग आसानी से और बिना किसी परेशानी के प्याज और दाल खरीद पाएंगे।
Hot Bedding क्या है, जिसके जरिये दुनिया की यह खूबसूरत महिला कमाती है लाखों रुपये
बताया जा रहा है कि प्याज और दाल बेचने के लिए अब केंद्रीय मंत्रालय मोबाइल वैन का सहारा ले रहा है, क्योंकि टमाटर को भी इसी तरह दिल्ली-एनसीआर में बेचा गया था। यह भी जानकारी सामने आ रही है कि भविष्य में लोगों को और राहत देने के लिए एनसीसीएफ और नेफेड 500-500 वैन चलाएंगे। इन वैन में कई तरह के खाद्य पदार्थ शामिल किए जाएंगे, जिनमें मिले्टस भी शामिल होगा।
90 साल में इन 15 से अधिक देशों ने बदले नाम, इनमें 3 हैं भारत के पड़ोसी
संबंधित खबरें
कौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
6 hrs agoदिल्ली यूनिवर्सिटी में इसी साल मिलेगी डिग्री, जानें तारीख
7 hrs agoमाइक तोड़े, फाइलें फेंकी, दिल्ली MCD में प्रदूषण पर चर्चा के दौरान हंगामा
8 hrs agoदिल्ली में यमुना की सफाई के लिए 8,941 करोड़ की 43 परियोजनाओं का उद्घाटन
10 hrs ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
10 hrs agoदिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
12 hrs ago10 रुपये के नोट पर हुआ झगड़ा, डिलिवरी एजेंट ने कर लिया सुसाइड; बनाया VIDEO
12 hrs agoकल SIR के विरोध में दिल्ली में बड़ा मार्च, दीपके-नेहा को भी न्योता
13 hrs agoदिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर सिग्नल में खराबी, हजारों यात्री फंसे
16 hrs ago100 साल पुरानी मस्जिद को खाली करने का नोटिस, पानी-बिजली सप्लाई बंद
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines