Onion Price In Delhi: दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर में अब प्याज की कीमतों में तेजी से इजाफा हो रहा है, हालांकि इसका इशारा पहले ही कर दिया गया था। फिलहाल दिल्ली में प्याज के दाम 40 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास हैं तो देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में लोगों को एक किलो प्याज खरीदने के लिए 80 रुपये कीमत चुकानी पड़ी रही है। दिल्ली जैसी स्थिति एनसीआर के शहरों के भी है, जहां प्याज 37-40 रुपये प्रति किलो मिल रहा है।
इस बीच केंद्र में सत्तासीन नरेन्द्र मोदी सरकार की महंगाई पर काबू पाने की कोशिशें रंग लाने लगी हैं। इसी कड़ी में भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता महासंघ (एनसीसीएफ) सोमवार से दिल्ली में 25 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से प्याज बेचेगा। एनसीसीएफ के अधिकारियों ने रविवार को ही इसका जानकारी दे दी थी। उन्होंने बताया कि रियायती दर पर सरकारी ‘बफर स्टॉक’ से प्याज की बिक्री सोमवार से 25 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से होगी।
नेहरू प्लेस व ओखला में उपलब्ध होगा सस्ता प्याज
केंद्र सरकार के आदेश पर एनसीसीएफ ने दिल्ली में प्याज बेचने का प्लान बनाया है। इसके अंतर्गत वह दक्षिण दिल्ली के ओखला और नेहरू प्लेस इलाके में अपनी निर्धारित खुदरा दुकानों पर प्याज बेचेगा। ऐसे में कोई भी यहां पर आकर 25 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से प्याज खरीद सकता है।
यह है एनसीसीएफ का पूरा प्लान
योजना के मुताबिक, एनसीसीएफ सोमवार को करीब 10 मोबाइल वैन विभिन्न इलाकों में भेजेगा, जहां से लोग सस्ता प्याज खरीद सकेंगे। एनसीसीएफ की प्रबंध निदेशक अनीस जोसफ बताया कि योजना के मुताबिक, शुरुआत में देश की राजधानी दिल्ली में प्याज की खुदरा बिक्री (बफर स्टॉक से) सस्ता प्याज बेचने की शुरुआत की जाएगी। सोमवार को 10 मोबाइल वैन से इसकी शुरुआत होगी। धीरे-धीरे इसका दायरा बढ़ाया जाएगा, कोशिश होगी कि लोगों को परेशानी नहीं हो।
यहां पर बता दें कि देशभर में प्याज की कीमतों में पिछले कुछ दिनों के दौरान खुदरा दाम में इजाफा हुआ है। इसके चलते राजधानी दिल्ली में ही कभी 25 रुपये में मिल रहा प्याज अब 40 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गया है। इसके साथ ही अच्छी क्वालिटी के प्याज के दाम के लिए लोगों को 50 से 60 रुपये तक चुकाने पड़ रहे हैं।
संबंधित खबरें
दिल्ली में 8 नवंबर को कहां रहेगा पावर कट? देखें शटडाउन शेड्यूल
28 mins agoदिल्ली: दिवाली पर खरीदारी की होड़, नेशनल हाईवे-24 पर करीब 5 km लंबा जाम
3 hrs agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
4 hrs ago'राजनीतिक कटाक्ष गरिमा को...'; दिल्ली हाईकोर्ट से CM रेखा गुप्ता को राहत
4 hrs agoदिल्ली: प्रदूषण के कारण कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में होगी हाइब्रिड क्लास
5 hrs agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
7 hrs agoदिवाली पर बदला मेट्रो का समय! जानें कब चलेगी पहली और आखिरी ट्रेन
7 hrs agoदिल्ली-NCR में GRAP-3 भी बेअसर! रोहिणी समेत कई इलाकों में AQI 400 के पार
7 hrs ago15 मिनट का सफर 2 घंटे में, धनतेरस पर दिल्ली-NCR की सड़कों पर 'महाजाम'
18 hrs agoदिवाली पर दिल्ली मेट्रो ने बदला टाइम, 3 लाइनों पर 1 घंटा पहले सर्विस शुरू
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines