Holiday In Delhi : लगातार 5 दिन स्कूल और दफ्तर रहेंगे बंद, अभी से बना सकते हैं घूमने का प्लान
Edited By jp Yadav

G-20 Summit
Edited By jp Yadav

G-20 Summit
G-20 Summit: देश की राजधानी दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन का आयोजन आगामी 9 और 10 सितंबर को किया जाना है। इसके लिए तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। इस आयोजन से न केवल दिल्ली की, बल्कि पूरे देश की प्रतिष्ठा जुड़ी हुई है। ऐसे में दिल्ली पुलिस, दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार ने खास तैयारी की है।
मिली जानकारी के मुताबिक, जी-20 समिट के दौरान 9 और 10 सितंबर को आयोजन स्थल के आसपास सामान्य लोगों की आवाजाही पर ब्रेक लग सकता है। इसके अलावा, स्कूल और कॉलेज में भी छुट्टी का एलान किया जा सकता है। दरअसल, 7 सितंबर को जन्माष्टमी होने के चलते सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इसके बाद 8 को रविवार है। ऐसे में सरकार समिट के मद्देनजर 5 दिन छुट्टी का एलान कर सकती है। ऐसे में दिल्लीवालों चाहें तो कुछ दिन दिल्ली से बाहर घूमने-फिरने का प्लान भी बना सकते हैं।
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के शहरों में शुमार गुरुग्राम से दिल्ली में सर्वाधिक वाहन प्रवेश करते हैं। ऐसे में दिल्ली में यातायात सामान्य रहे, इसके लिए दिल्ली-गुरुग्राम रूट को बंद करने की भी योजना बनाई गई है। बताया जा रहा है कि स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी करने से बड़ी संख्या में यातायात का दबाव कम हो जाएगा। इसके चलते दिल्ली में सड़कों पर अव्यवस्था नहीं फैलेगी।
जी-20 समिट के दौरान दिल्ली में कुछ दिन छुट्टी की भी घोषणा हो सकती है और स्कूल-कॉलेज बंद रखे जा सकते हैं, क्योंकि इस समिट में 20 देशों के राष्ट्राध्यक्ष और उनके प्रतिनिधिमंडल की दिल्ली में मौजूदगी रहेंगे। इससे पहले 3 और 4 सितंबर को फुल ड्रेस रिहर्सल होगी।
इसके बाद आगामी 9 से 10 तक चलने वाले जी 20 समिट से पहले दो दिन शनिवार-रविवार पड़ रहे हैं। इसके बाद 7 सितंबर को जन्माष्टमी है। माना जा रहा है कि 6 सितंबर से लेकर 10 सितंबर तक 5 दिन का अवकाश किया जा सकता है। इससे लोगों को राहत मिलती और समिट में भी कोई परेशानी नहीं आएगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: