दिवाली के मौके पर दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने बड़ा ऐलान किया है. DMRC तीन मेट्रो लाइनों पर सेवाएं सुबह सामान्य समय से एक घंटा पहले शुरू करेगा और आखिरी ट्रेन रात 11 बजे के बजाय रात 10 बजे चलेगी. दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन, मैजेंटा लाइन और ग्रे लाइन पर रविवार को सुबह सात बजे शुरू होने वाली मेट्रो सेवाएं अब सुबह छह बजे टर्मिनल स्टेशनों से शुरू होंगी.
ये भी पढ़ें: ‘दिवाली गिफ्ट्स के लेन-देन से बढ़ रहा वाहनों से होने वाला प्रदूषण…’, बिगड़ते AQI पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
यात्रियों को DMRC की सलाह
DMRC की शुरुआती सेवाएं पिंक लाइन (मजलिस पार्क-शिव विहार), मैजेंटा लाइन (बॉटनिकल गार्डन-कृष्णा पार्क एक्सटेंशन और मजलिस पार्क-दीपाली चौक), ग्रे लाइन (द्वारका-ककरोला- ढांसा बस स्टैंड) पर उपलब्ध होंगी. डीएमआरसी ने बताया कि दिवाली के मद्देनजर एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन समेत सभी मेट्रो लाइनों पर आखिरी ट्रेन टर्मिनल स्टेशनों से रात 11 बजे के बजाय रात 10 बजे रवाना होगी. DMRC ने यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना इसी के मुताबिक बनाने और आगे की जानकारी के लिए दिल्ली मेट्रो की आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया मंचों पर नजर रखने की सलाह दी है.
मेट्रो ने बढ़ाए ट्रिप्स
हाल ही में दिल्ली में GRAP लागू होने के बाद, DMRC ने हफ्ते के दिनों में ट्रेनों के ट्रिप्स) की संख्या बढ़ा दी है. इसका मकसद लोगों को प्राइवेट व्हीकल्स की जगह पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित करना और दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को कम करने में मदद करना है. इसी कोशिश के तहत, DMRC अपने पूरे नेटवर्क पर सोमवार से शुक्रवार तक 20 एक्सट्रा ट्रेन ट्रिप्स दे रहा है.
ये भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में बिगड़ते AQI के बीच लागू हुआ GRAP-3, बढ़ते प्रदूषण पर दिल्ली सरकार का एक्शन
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में बिगड़ते AQI के बीच लागू हुआ GRAP-3
3 hrs agoआनंद विहार के लिए बड़ा ट्रैफिक अपडेट, 15 नवंबर तक लगाई गईं कई पाबंदियां
5 hrs agoदिल्ली के व्यापारियों ने CM रेखा से क्यों की 100 करोड़ के राहत कोष की मांग?
7 hrs agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर क्या काम पूरा हुआ और कहां बाकी है? जानें अपडेट
7 hrs ago'दिल्ली में प्रदूषण पर क्या कर रही सरकार'; SC ने केंद्र से मांगा जवाब
7 hrs agoदिल्ली-NCR में प्रदूषण का कहर, रोहिणी-पंजाबी बाग में AQI 400 के पार
11 hrs agoचावड़ी बाजार बिल्डिंग हादसे में चौंकाने वाला खुलासा; MCD ने बरती लापरवाही
13 hrs agoदिल्ली में झुग्गी परिवारों को पक्के मकान देने की तैयारी
1 day agoदिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए कृत्रिम बारिश के टेस्ट
1 day agoदिल्ली के स्कूलों में प्रदूषण से बचाव के लिए नई तैयारी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines