Old Rajinder Nagar Incident : दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में तीन स्टूडेंट्स की मौत को लेकर छात्र-छात्राओं में आक्रोश व्याप्त है। एबीवीपी ने एमसीडी मेयर के घर के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। इस मामले में पुलिस और एमसीडी एक्शन में मोड है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और कोर्ट ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। एमसीडी की टीम ने राव कोचिंग सेंटर के अवैध बेसमेंट को सील कर दिया। यह मामला अब हाई कोर्ट पहुंच गया है।
MCD का एक्शन
एमसीडी की मेयर शैली ओबेरॉय ने अवैध कोचिंग संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए। इस पर एमसीडी की टीम कई कोचिंग संस्थान पहुंची और कार्रवाई की। राव आईएएस कोचिंग सेंटर समेत कई संस्थानों के बेसमेंट को सील कर दिया गया है। मेयर ने कहा कि दिल्ली में दोबारा ऐसी घटना न हो, इसलिए उन्होंने एमसीडी आयुक्त को अवैध रूप से चल रहे कोचिंग सेंटरों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा है।
यह भी पढ़ें : Rau’s IAS कोचिंग के बेसमेंट में कैसे भरा पानी? शुरुआती जांच में पुलिस ने बताईं 2 वजहें!
दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा मामला
राष्ट्रीय प्रवासी मंच ने दिल्ली हाई कोर्ट में एक याचिका दाखिल की, जिसमें स्टूडेंट्स की सेफ्टी सिक्योरिटी और पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की गई है। इस याचिका में दिल्ली सरकार, एमसीडी और राव आईएएस कोचिंग सेंटर को पक्षकार बनाया गया है। साथ ही याचिकाकर्ता ने हाई कोर्ट के रिटायर जज से इस घटना की जांच करने की डिमांड की।
जेल भेजे गए कोचिंग सेंटर के मालिक-कोऑर्डिनेटर
दिल्ली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और कोचिंग सेंटर के मालिक अभिषेक गुप्ता एवं कोऑर्डिनेटर को गिरफ्तार कर लिया। अदालत ने दोनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। साथ ही पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल भी कर रही है।
यह भी पढ़ें : किस तरह UPSC कोचिंग के बेसमेंट में डूब गईं 3 परिवारों की उम्मीदें, कैसे हुआ हादसा? जानिए पूरी कहानी
जानें क्या है पूरा मामला
ओल्ड राजेंद्र नगर में स्थित राव आईएएस कोचिंग सेंटर की बिल्डिंग के बेसमेंट में बारिश का पानी भर गया था, जिसमें तीन स्टूडेंट्स फंस गए थे। सूचना पर पहुंची दिल्ली पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने सर्च अभियान चलाया और तीनों के शवों को बरामद किया। सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रही मृतकों की पहचान तेलंगाना की तानिया सोनी, यूपी की श्रेया यादव और केरल के नेविन डालविन के रूप में हुई।
MDC ने इन कोचिंग सेंटरों पर की कार्रवाई
आईएएस गुरुकुल
चहल अकादमी
प्लूटस अकादमी
साई ट्रेडिंग
आईएएस सेतु
टॉपर्स अकादमी
दैनिक संवाद
सिविल डेली आईएएस
करियर पावर
99 नोट्स
विद्या गुरु
गाइडेंस आईएएस
इजी फॉर आईएएस
संबंधित खबरें
दिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
1 hr agoरामलीला मैदान में 1 नवंबर की रैली को दिल्ली पुलिस की मंजूरी, रखी 10 शर्तें
5 hrs ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
5 hrs agoट्रेन के रिजर्व कोच में चोरी हुआ था 1.20 लाख का सामान, रेलवे देगा मुआवजा
8 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दौलत राम कॉलेज में नए केंद्रों का उद्घाटन किया
9 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 28 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
9 hrs agoछठ से पहले दिल्ली में यमुना क्रूज सफारी होगी शुरू
12 hrs agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
12 hrs agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
14 hrs agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines