'यहां सब लूट रहे...' UPSC की छात्रा ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में सामने आई ये चौंका देने वाली वजह

Delhi Crime News: दिल्ली में एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। यहां तीन यूपीएससी छात्रों की मौत का मामला कुछ दिन पहले सामने आया था। जिसके बाद कार्रवाई की मांग उठी थी। अब हॉस्टल वालों पर मनमानी के आरोप लगे हैं। आरोपों में कहा गया है कि हॉस्टल मालिक मनमर्जी से रेंट बढ़ा देते हैं।

Delhi Crime News

Delhi Crime: दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली थी। छात्रा मूल रूप से महाराष्ट्र की रहने वाली थी। छात्रा का सुसाइड नोट अब सामने आया है। जिसमें पीजी संचालकों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्रा ने लिखा है कि वह लगातार किराया बढ़ाने से परेशान थी। छात्रा मूल रूप से महाराष्ट्र की रहने वाली थी। इससे पहले राव आइएएस कोचिंग सेंटर में भी 3 छात्रों की बेसमेंट में डूबने से मौत हो गई थी। जिसके बाद एक और छात्रा की मौत का मामला सामने आया था। मामला तूल पकड़ गया है। अब छात्रा का जो सुसाइड नोट सामने आया है। उसमें छात्रा ने लिखा है कि वह राजेंद्र नगर के पीजी में यूपीएससी की तैयारी कर रही थी। अंजलि ने 21 जुलाई को सुसाइड किया था।

विज्ञापन

छात्रा ने लिखा है वह बहुत तनाव में थी। उसका सपना था कि वह पहले प्रयास में ही सफलता हासिल कर लेगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। छात्रा ने माता-पिता से माफी भी मांगी है। उसने लिखा है कि सुसाइड कोई समस्या का हल नहीं है। लेकिन शांति के कारण ऐसा कदम उठा रही हूं। खुद को असहाय महसूस कर रही हूं।

विज्ञापन

पीजी संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

छात्रा ने 3 पन्नों से सुसाइड नोट में लिखा है कि यूपीएससी परीक्षा में काफी धांधली हो रही है। इसे रोका जाए। छात्रों का मनोबल टूट रहा है। वे काफी अच्छी तैयारी करते हैं। जहां हम लोग रह रहे हैं। यहां के पीजी और हॉस्टल वालों ने लूट मचा रखी है। ये लोग मनचाहा किराया वसूलते हैं। जिस पर लगाम लगाने की जरूरत है। किसी को रोने की जरूरत नहीं है। हर किसी को एक न एक दिन मरना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ