Delhi Crime News: दिल्ली के जामिया नगर में हत्या के मामले में आरोपी शावेज खान का वीडियो सामने आया है। उसको पुलिस की गिरफ्त से छुड़ाने के मामले में ओखला से आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज हो चुका है। उनके खिलाफ दंगे जैसी धाराएं लगाई गई हैं। अमानतुल्लाह खान ने दिल्ली के पुलिस कमिश्नर को ईमेल कर अपनी बात रखी है। खान ने कहा है कि वे ओखला में ही हैं। वहीं, अब आरोपी शावेज ने वीडियो जारी कर दावा किया है कि उसे पुराने मामले में अपराधी घोषित किया गया था।
यह भी पढ़ें:पत्नी की सहमति के बिना अप्राकृतिक संबंध बनाना अपराध है या नहीं, जानें छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का फैसला
आरोपी कहता है कि उसका 2018 में एक मामले में नाम आया था। उस मामले में पुलिस घर आने लगी थी, जिसके बाद उसे पीओ घोषित कर दिया गया था। साकेत कोर्ट से उसको बेल मिल गई थी। आरोपी अपने वकील और जांच अधिकारी का नाम भी बताता है। आगे शावेज कहता दिख रहा है कि उसकी जमानत मंजूर होने के बाद वेरिफाई भी हो चुकी है। जांच अधिकारी ने कहा था कि जब भी जरूरत होगी, उसे बुला लिया जाएगा। बेल मिलने के बाद से अब तक उसको न तो कोई समन मिला, न ही किसी मामले में नाम आया।
खुद के निर्दोष होने का दावा
शावेज के अनुसार न ही उसका नंबर बदला गया है, न ही पता। शावेज ने आरोप लगाया कि दो पुलिसकर्मी सादे कपड़ों आकर सोमवार को उसको पकड़ लेते हैं। वह परचून की दुकान के पास खड़ा था। उससे पूछा था कि वह शावेज ही है न। इसके बाद उसे भगोड़ा होने की बात कही जाती है। शावेज के अनुसार उसने पुलिस को बताया कि मामले में बेल मिल चुकी है। पुलिसकर्मी और स्टाफ बुला लेते हैं और उसे ले जाने की कोशिश करते हैं। शावेज उनको ऑर्डर दिखाने की बात कहता है, लेकिन पुलिसवाले उसे दुकान में धक्का दे देते हैं। वहां कैमरे भी लगे हैं।
यह भी पढ़ें:शरद पवार के एकनाथ शिंदे को सम्मानित करने पर MVA में बढ़ी दरार! संजय राउत ने दे डाली ये नसीहत
इसी दौरान जांच अधिकारी को फोन करने की बात शावेज कहता है। वे भी उनका पक्ष लेते हुए बेल मिलने की बात कहते हैं, लेकिन पुलिसकर्मी उनकी भी नहीं सुनते। उसे ले जाने की बात कही जाती है। आरोपी कहता है कि मीडिया में उसके खिलाफ गलत बयानबाजी की जा रही है। उसकी दो बेटियां हैं, वह अब भी उसी पते पर रहता है। आरोपी खुद को निर्दोष बताते हुए किसी भी स्तर पर जांच की बात कहता है। मेरा किसी मामले और राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। विधायक वहां से निकल रहे थे, जो देखकर रुक गए। कोर्ट से भी उसके बारे में पता किया जा सकता है। उसे झूठा फंसाया जा रहा है, वह निर्दोष है।
संबंधित खबरें
दिल्ली की हवा में सांस लेना हुआ खतरनाक, AQI पहुंचा 500 के पार
7 hrs agoप्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
18 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
20 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
21 hrs agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
22 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
22 hrs agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
23 hrs agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
23 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
1 day agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines