Nursing Student Committed Suicide in Delhi: पूर्वी दिल्ली दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में नर्सिंग की एक छात्रा ने अपने पीजी के अंदर ड्रिप में जहरीला इंजेक्शन लगाकर जान दे दी। मृतका की पहचान निकिता (22) के रूप में हुई है। पुलिस को मृतका के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने मध्य प्रदेश में रहने वाले निकिता के परिवार को जानकारी दे दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 18 अगस्त को उन्हें पीसीआर कॉल मिली कि 22 साल की एक लड़की कमरे में बेहोश पड़ी है और कमरा अंदर से बंद है। आईओ मौके पर पहुंचे। कमरा अंदर से बंद था। पुलिस और फायर स्टाफ ने धक्का देकर दरवाजा खोला। लड़की निकिता पुत्री देवेंद्र सिंह को सीएटीएस स्टाफ ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के हाथ में कैनुला था और दो ड्रिप सीलिंग फैन के सहारे लटकी हुई थी।
दो अन्य रुममेट्स भी कमरे में रहती है
जांच में सामने आया कि इस कमरे में 2 अन्य रूममेट्स भी रह रही थीं, जिनका नाम शैली उम्र 24 साल और कविता रावत उम्र 18 साल है। लेकिन दोनों राखी के त्यौहार के लिए 3-4 दिन पहले अपने घर चली गई। इसके बाद निकिता ने यह खौफनाक कदम उठाया। क्राइम टीम को मौके पर बुलाया गया। निरीक्षण के बाद शव को एलबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रख दिया गया। परिवार के सदस्यों को सूचित कर दिया गया है। उनके 20 अगस्त तक दिल्ली आने की संभावना है।
ये भी पढ़ेंः दिल्ली के स्कूलों में नॉनवेज लाने पर रोक! पैरेंट्स को सता रहा ये बड़ा डर; समझें पूरा मामला
दरवाजा नहीं खोला तो पड़ोसी को हुआ शक
जानकारी के अनुसार छात्रा ने अपने दोनों हाथों में ड्रिप लगाई हुई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है। वहीं छात्रा का मोबाइल और दवाइयां भी कब्जे में लेकर एफएसएल के लिए भेजी गई हैं। जब निकिता ने अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोला तो पड़ोसी को शक हुआ। खिड़की से अंदर झांककर देखा तो वह अचेत पड़ी थी। इसके बाद बाद उसने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा और छात्रा को एलबीएस हाॅस्पिटल में भर्ती करवाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
ये भी पढ़ेंः फ्लैट से बेहतर तो झुग्गी थी…आखिर क्यों लोगों को रास नहीं आ रहीं स्लम के बदले ऊंची बिल्डिंंग
संबंधित खबरें
जामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
5 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
6 hrs agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
9 hrs agoदिल्ली में 30 अक्टूबर को कहां रहेगा पावर कट? चेक करें अपना एरिया
12 hrs agoदिलजीत के शो में जाने का है प्लान? दिल्ली के ये ट्रैफिक रूट्स जरूर जान लें
13 hrs agoपैक करवाए थे भटूरे, एक्स्ट्रा छोले मांगे तो ठेले वाले ने घोंपा चाकू; मौत
16 hrs agoदिल्ली में 2.30 करोड़ की लूट, गन पॉइंट पर 4 बदमाशों ने दफ्तर में घुसकर छीने
16 hrs agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
18 hrs agoजामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
1 day agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines