हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

अब दिल्ली के किसी भी सब-रजिस्ट्रार ऑफिस में करवा सकते हैं रजिस्ट्री, जानें कैसे

विज्ञापन
VK Saxena

नई दिल्ली: दिल्ली के किसी भी सब-रजिस्ट्रार ऑफिस में अब आप अपनी संपत्ति की रजिस्ट्री करवा सकते हैं। इसके लिए पूरी दिल्ली को ‘एक जिला’ घोषित किया जाएगा। उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने सतर्कता विभाग के साथ समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिए।

जिले की बाध्यता होगी खत्म

अभी तक संपत्ति जिस जिले में होती थी उसी जिले के सब रजिस्ट्रार ऑफिस में रजिस्ट्री करवाई जा सकती थी। इससे सरकारी दफ्तरों में भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी और आम जनता को सहूलियत मिलेगी। बैठक में एलजी को बताया गया कि भ्रष्टाचार संबंधी शिकायत दर्ज कराने के लिए दिल्ली में ऑनलाइन शिकायत सूचना प्रबंधन प्रणाली लागू की जाएगी।

पारदर्शिता लाने का दिया निर्देश 

बैठक में उपराज्यपाल ने सब-रजिस्ट्रार ऑफिस, ट्रांसपोर्ट ऑफिस, ट्रेड, टैक्स समेत सभी ऐसे ऑफिस जहां आम जनता से जुड़े काम होते हैं दलालों पर लगाम लगाने व पारदर्शिता लाने का निर्देश दिया।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola