अब दिल्ली के किसी भी सब-रजिस्ट्रार ऑफिस में करवा सकते हैं रजिस्ट्री, जानें कैसे
Edited By Amit Kasana

VK Saxena
Edited By Amit Kasana

VK Saxena
नई दिल्ली: दिल्ली के किसी भी सब-रजिस्ट्रार ऑफिस में अब आप अपनी संपत्ति की रजिस्ट्री करवा सकते हैं। इसके लिए पूरी दिल्ली को ‘एक जिला’ घोषित किया जाएगा। उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने सतर्कता विभाग के साथ समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिए।
अभी तक संपत्ति जिस जिले में होती थी उसी जिले के सब रजिस्ट्रार ऑफिस में रजिस्ट्री करवाई जा सकती थी। इससे सरकारी दफ्तरों में भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी और आम जनता को सहूलियत मिलेगी। बैठक में एलजी को बताया गया कि भ्रष्टाचार संबंधी शिकायत दर्ज कराने के लिए दिल्ली में ऑनलाइन शिकायत सूचना प्रबंधन प्रणाली लागू की जाएगी।
बैठक में उपराज्यपाल ने सब-रजिस्ट्रार ऑफिस, ट्रांसपोर्ट ऑफिस, ट्रेड, टैक्स समेत सभी ऐसे ऑफिस जहां आम जनता से जुड़े काम होते हैं दलालों पर लगाम लगाने व पारदर्शिता लाने का निर्देश दिया।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: