अभी भी क्यों पड़ रही है गर्मी? कब से पड़ेगी कड़ाके की ठंड? मौसम विभाग का आया बड़ा अपडेट

Aaj Ka Mausam: मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 दिन एनसीआर में मैक्सिमम तापमान 30 से 32°C और मिनिमम तापमान 14 से 19°C तक रहेगा।

November month heat global warming, cold in Delhi, Noida, Faridabad, Bihar, Uttar Pradesh, Haryana, Meteorological Department, aaj ka mausam, weather update, today weather

प्रतिकात्मक फोटो, क्रेडिट गूगल

Why is it so hot in November? हर साल दिवाली के बाद या नवंबर के महीने में तापमान में गिरावट देखी जाती रही है। अमूमन लोग नवंबर महीने तक ठंड के पकड़े भी पहनने लग जाते हैं। लेकिन इस साल नंवबर आ चुका है लेकिन अब तक लोगों को दिन में धूप झेलनी पड़ रही है। मौसम में भी केवल सुबह-शाम की हल्की ठंडक है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार देश में जलवायु परिवर्तन इसका सबसे बड़ा कारण है।

विज्ञापन

हर साल नवंबर महीने तक देश में अल नीनो या ला नीनो आ जाता था। आसान भाषा में समझें तो हर साल नवंबर महीने तक हिमालय में प्राकृतिक बदलाव के बाद प्रशांत महासागर के पानी का तापमान कम हो जाता था और वहां से चलने वाली ठंडी हवाओं से उत्तर भारत के बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली समेत अन्य राज्यों में ठंड आ जाती थी। लेकिन लगातार कम होते जंगलों और ग्लोबल वार्मिंग के चलते अब सर्दियों में भी लोगों को गर्मी लग रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

दिल्ली-NCR में तापमान पहुंचा 32 डिग्री सेल्सियस, अगले 3 दिन यहां कैसा रहेगा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार 13 से 15 नवंबर तक फिलहाल दिल्ली, नोएडा, फरीदाबाद, गुरुग्राम समेत एनसीआर में कड़ाके की ठंड नहीं पड़ने वाली है। यहां आसमान साफ रहेगा, तड़के रिज एरिया और एयरपोर्ट के आसपास कोहरे के अलावा दिन में धूप खिली रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 दिन एनसीआर में मैक्सिमम तापमान 30 से 32°C और मिनिमम तापमान 14 से 19°C तक रहेगा।

देश के 10 राज्यों में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार 17 नवंबर तक कश्मीर, हिमालयन एरिया, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, दिल्ली, चंडीगढ़, लक्षद्वीप, पुडुचेरी, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह, दादरा तथा नगर हवेली और दमव एंव दीव के तापमान में कोई गिरावट नहीं आएगी। इसके अलावा मसूलीपट्टनम, आंध्र प्रदेश, पुलिकट, कराईकल, तमिलनाडु, बंगाल और आसपास के इलाकों में तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट देखी जा सकती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ