Noida Sector 62 to Ghaziabad Metro Route: दिल्ली एनसीआर में विकास की कई परियोजनाएं चल रही हैं। इसी कड़ी में नोएडा सेक्टर 62 को गाजियाबाद से जोड़ने की तैयारी चल रही है। इससे दिल्ली एनसीआर के लाखों लोगों को फायदा होगा। यह मेट्रो नेटवर्क शुरू होने से न सिर्फ नोएडा और गाजियाबाद बल्कि दिल्ली एनसीआर के 6 शहरों में आना-जाना आसान हो जाएगा।
6 शहरों को होगा फायदा
नोएडा सेक्टर 62 से गाजियाबाद तक मेट्रो के विस्तार से 6 शहरों को फायदा होगा। इस लिस्ट में नोएडा और गाजियाबाद के अलावा मुरादनगर, मोदीनगर मेरठ और दिल्ली का नाम शामिल है। मेट्रो का यह रूट शुरू होने से लोगों को ट्रैफिक की समस्या से भी छुटकारा मिल जाएगा और वो कम समय में एक जगह से दूसरी जगह पहुंच सकेंगे।
यह भी पढ़ें- दिल्ली में ऐसे साफ होगी यमुना, साबरमती रिवर फ्रंट बनाने वाले विशेषज्ञों ने बनाया मास्टर प्लान
RRTS से जुड़ेगी मेट्रो
दिल्ली से मेरठ के सफर को आसान बनाने के लिए RRTS कॉरिडोर तैयार किया गया है। नमो भारत ट्रेन से यह सफर महज 40 मिनट में तय हो जाता है। खबरों की मानें तो यह मेट्रो प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद गाजियाबाद और मेरठ की दूरी लगभग 1 घंटे की हो जाएगी। वर्तमान में RRTS ट्रेन न्यू अशोक नगर से मेरठ तक चलती है। न्यू अशोक नगर RRTS स्टेशन ब्लू लाइन मेट्रो पर मौजूद न्यू अशोक नगर मेट्रो स्टेशन से जोड़ा गया है।
क्या होगा मेट्रो का रूट?
नोएडा सेक्टर 62 से गाजियाबाद मेट्रो के औपचारिक रूट की घोषणा नहीं की गई है। मगर संभावित रूट मैप के अनुसार यह मेट्रो नोएडा सेक्टर 62 (ब्लू लाइन) से शुरू होकर इंदिरापुरम, वैशाली, वसुंधरा, साहिबाबाद, गाजियाबाद रेलवे स्टेशन, गाजियाबाद बस स्टैंड और RRTS से जुड़ सकता है।
यह भी पढ़ें- Delhi Metro Golden Line Update: तुगलकाबाद-एरोसिटी कॉरिडोर पर एक और उपलब्धि
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में घरों की कीमतें 12% बढ़ीं; औसत रेट पहुंचा 9980 रुपये प्रति वर्ग फुट के पार
1 hr ago'नेहा बोरा को प्राइवेट गाड़ी में ले गई पुलिस', AISA के आरोप पर DCP बोले-महिला स्टाफ साथ था
11 hrs agoBJP सांसद राधा मोहन दास के घर चोरी, कीमती सामान के साथ गटर का ढक्कन भी गायब
13 hrs ago'फुटबॉल की तरह उठाकर फेंक रहे…', CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, हिरासत में कई AAP लीडर
14 hrs agoक्या दिल्ली की सभी महिलाओं के लिए फ्री है बसों का सफर? जानिए किन्हें नहीं मिलेगा स्मार्ट कार्ड
16 hrs agoदिल्ली में आज से बंद हुआ पिंक टिकट, अब बसों में कैसे फ्री ट्रैवल कर सकेंगी महिलाएं?
19 hrs agoजंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन में यौन उत्पीड़न मामलों की जांच करेगी क्राइम ब्रांच, 3 महिला पत्रकारों ने लगाए हैं आरोप
20 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट; इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
1 day agoDU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम, जानिए पूरी डिटेल
1 day agoAAP को तगड़ा झटका, कांग्रेस से जुड़ीं प्रियंका कक्कड़; बताया क्यों छोड़ी आम आदमी पार्टी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines