Nikki Yadav Murder Case: निक्की यादव हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी साहिल गहलोत ने सगाई के चंद घंटे बाद ही निक्की यादव की हत्या की थी। हत्या से पहले 9 फरवरी को आरोपी साहिल ने सगाई की थी। सगाई के बाद उसने निक्की को मौत के घाट उतारा और फिर अगले दिन दूसरी लड़की से शादी कर ली।
25 साल की निक्की की साहिल ने गला दबाकर हत्या कर दी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद उसने शव को दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में अपने ढाबे के फ्रिज में छिपा दिया था। वारदात का खुलासा तब हुआ जब साहिल गहलोत से पूछताछ के बाद 14 फरवरी को पीड़िता का शव बरामद किया गया।
और पढ़िए – हत्या के बाद आरोपी साहिल ने मिटाया था सबूत, निक्की यादव के फोन से डिलीट की थी चैट और तस्वीरें
निक्की के साथ रिश्ते को लेकर हां-ना के बीच फंसा था साहिल
एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने कहा कि गहलोत ने स्वीकार किया कि वह निक्की के साथ अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने को लेकर हां-ना के बीच फंसा था। पूछताछ के दौरान, आरोपी साहिल गहलोत ने पुलिस को बताया कि वह घटना से करीब 15 दिन पहले निक्की यादव के किराए वाले मकान से निकला था, लेकिन सगाई के थोड़ी देर बाद ही 9 फरवरी को निक्की के घर आया और रात वहीं बिताई।
गोवा के बजाए हिमाचल ट्रिप पर जाने वाले थे निक्की और साहिल
जानकारी के मुताबिक, निक्की यादव और साहिल गोवा ट्रिप पर जाना चाहते थे। निक्की अपना टिकट बुक कर चुकी थी। जब निक्की ने साहिल का टिकट बुक करने की कोशिश की, तो टिकट बुक नहीं हो सका। फिर दोनों ने हिमाचल जाने का फैसला किया। दोनों कार से निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन गए, जहां उन्हें पता चला कि उन्हें आनंद विहार बस टर्मिनस से बस पकड़नी होगी। यहां पता चला कि हिमाचल के लिए बस कश्मीरी गेट आईएसबीटी से मिलेगी।
और पढ़िए – भिवानी में दिल दहलाने वाली घटना, जली बोलेरो के अंदर मिले दो युवकों के कंकाल, पुलिस का बड़ा दावा
पुलिस ने कहा कि कश्मीरी गेट पहुंचने के बाद आरोपी ने अपनी कार खड़ी की और दोनों के बीच शादी को लेकर बात होने लगी। बातचीत थोड़ी देर में बहस में बदल गई फिर गुस्से में साहिल गहलोत ने निक्की यादव का गला घोंट दिया और थोड़ी देर में निक्की यादव की मौत हो गई।
बता दें कि निक्की यादव का अंतिम संस्कार बुधवार शाम हरियाणा के झज्जर में उनके पैतृक गांव में किया गया। निक्की यादव का शव हत्या के चार दिन बाद मंगलवार सुबह ढाबे के फ्रिज से बरामद किया गया था।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
जामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
8 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
9 hrs agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
11 hrs agoदिल्ली में 30 अक्टूबर को कहां रहेगा पावर कट? चेक करें अपना एरिया
15 hrs agoदिलजीत के शो में जाने का है प्लान? दिल्ली के ये ट्रैफिक रूट्स जरूर जान लें
16 hrs agoपैक करवाए थे भटूरे, एक्स्ट्रा छोले मांगे तो ठेले वाले ने घोंपा चाकू; मौत
19 hrs agoदिल्ली में 2.30 करोड़ की लूट, गन पॉइंट पर 4 बदमाशों ने दफ्तर में घुसकर छीने
19 hrs agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
20 hrs agoजामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
1 day agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines