Nikki Yadav Murder Case: दिल्ली में फरवरी में हुए निक्की हत्याकांड में पुलिस ने द्वारका कोर्ट में 6 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। चार्जशीट आईपीसी की धारा 302, 201, 202, 212, 120बी के तहत दायर की गई है। चार्जशीट में कुल 576 पेज हैं। कोर्ट ने मामले की सुनवाई के लिए 25 मई की तारीख तय की है।
निक्की यादव और साहिल गहलोत लिव-इन पार्टनर थे। दोनों ने आर्य समाज में शादी भी कर ली थी। लेकिन साहिल के परिवार वालों ने उसकी अलग शादी तय कर दी थी। इस बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ। इस बीच साहिल ने उसका गला घोंट दिया और उसका शव ढाबे के फ्रिज में छिपा दिया था।
वैलेंटाइन डे पर फ्रिज में मिला था शव
23 साल की निक्की का शव 14 फरवरी को मितराऊं गांव के पास एक ढाबे के फ्रिज में मिला था। यह ढाबा निक्की के लिव इन पार्टनर साहिल गहलोत के परिवार के एक सदस्य का है।
आरोपी साहिल की 9 फरवरी को सगाई थी। वह निक्की से मिलने उसके फ्लैट पर गया और सुबह जल्दी निकल गया। वे दिल्ली में कई जगहों पर गए, इस दौरान उसकी शादी को लेकर कहासुनी हुई। इसी बीच साहिल गुस्से में आ गया और निक्की का गला मोबाइल चार्जर की केबल से घोंट दिया। इसके बाद वह घबरा गया था। साहिल निक्की के शव को मितराऊं गांव के एक ढाबे में फ्रिज में रख दिया और फिर अपनी शादी में चला गया।
आरोपियों में कांस्टेबल भी शामिल
निक्की यादव मर्डर केस में पुलिस ने मुख्य आरोपी साहिल गहलोत के पिता समेत पांच अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का आरोप है कि इन सभी को निक्की की हत्या की जानकारी थी और इन्हें हत्या के बाद सबूत मिटाने और शव को छिपाने में साहिल की मदद की। पुलिस ने साहिल के पिता के अलावा दो चचेरे भाई (आशीष और नवीन), दो दोस्त (अमर और लोकेश) को गिरफ्तार किया है।
यह भी पढ़ें: Imran Khan Arrest: इमरान खान की जमानत मंजूर, फिर भी गिरफ्तारी का डर
संबंधित खबरें
दिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
1 hr agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
2 hrs agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
8 hrs agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
18 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
19 hrs ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
21 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
21 hrs agoदिल्ली में जंतर मंतर को प्रोटेस्ट लिस्ट से क्यों हटाया? तय किए 3 नए स्थल
23 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 13 अक्टूबर को कटेगी बिजली? देखें एरिया और टाइमिंग
1 day agoजंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन बैन, फिर भी दिल्ली पुलिस से CJP ने मांगी इजाजत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines