हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Nikki Yadav Murder Case: निक्की यादव से साहिल ने 2020 में मंदिर में की थी शादी, मैरिज सर्टिफिकेट बरामद

विज्ञापन

Nikki Yadav Murder Case: निक्की यादव हत्याकांड के आरोपी साहिल और निक्की की शादी अक्टूबर 2020 में नोएडा के एक मंदिर में हुई थी। शादी की जानकारी के बाद साहिल के परिवार ने इस रिश्ते को मानने से इनकार कर दिया था, इसलिए साहिल के परिवार ने दिसंबर 2022 में उसकी शादी तय की और लड़की के परिवार से छुपाया कि साहिल ने निक्की से पहले ही शादी कर ली थी।

दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने रिमांड के दौरान साहिल और निक्की की शादी से जुड़े सर्टिफिकेट भी बरामद किए हैं। उधर, दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच के मुताबिक, इस मामले में मुख्य आरोपी साहिल गहलोत के अलावा 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। उसके पिता को भी साजिश में मदद करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

साहिल के पिता को निक्की की हत्या की थी जानकारी

साहिल के पिता वीरेंद्र सिंह को तब गिरफ्तार किया गया जब पुलिस ने पाया कि वह जानता था कि उसके बेटे ने निक्की की कथित तौर पर हत्या कर दी थी। उन पर IPC की धारा 120B (आपराधिक साजिश) के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में साहिल, उसके पिता के अलावा साहिल का भाई, दोस्त, चचेरा भाई शामिल है।

स्पेशल सीपी रविंदर यादव ने न्यूज एजेंसी ANI से बताया कि मुख्य आरोपी साहिल गहलोत के अलावा, दिल्ली पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। उसके पिता को भी साजिश में मदद करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। सूत्रों के मुताबिक, साहिल के दोस्त और चचेरे भाई ने निक्की के शव को फ्रिज में छिपाने में उसकी मदद की थी।

आरोपी ने निक्की के फोन से सारा डेटा किया था डिलीट

इससे पहले, क्राइम ब्रांच के सूत्रों ने खुलासा किया था कि मुख्य आरोपी साहिल ने निक्की के फोन से सारा डेटा डिलीट कर दिया था। सूत्रों ने कहा, “आरोपी को पता था कि उसकी और निक्की यादव की चैट पुलिस के लिए बड़ा सबूत है, इसलिए उसने सारा डेटा डिलीट कर दिया क्योंकि पहले कई बार व्हाट्सएप चैट के जरिए उनका झगड़ा हुआ था।”

25 साल की हरियाणा की निक्की यादव की उसके प्रेमी साहिल गहलोत द्वारा कथित तौर पर चार्जिंग केबल से गला घोंटकर हत्या करने के मामले में साहिल ने पूछताछ के दौरान खुलासा किया कि 9 फरवरी की रात निक्की उसके साथ थी जिसके बाद उसने उसकी हत्या कर दी।

आरोपी के पास से निक्की यादव का फोन बरामद

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कहा कि निक्की की हत्या करने के बाद आरोपी ने उसका फोन बंद कर दिया और उसे अपने पास रख लिया और उसका सिम निकाल लिया। आरोपी साहिल के पास से निक्की यादव का फोन भी बरामद हुआ है। क्राइम ब्रांच सूत्रों के मुताबिक, साहिल गहलोत को उसे कश्मीरी गेट भी ले जाया गया जहां उसने कार में निक्की की हत्या कर दी थी।

सूत्रों ने कहा कि इसके अलावा, पुलिस साहिल को निजामुद्दीन, आनंद विहार रेलवे स्टेशन ले जाने की भी योजना बना रही है, जहां वह हत्या की रात निक्की को ले गया था, ताकि निक्की की हत्या का पूरा क्रम और सही जगह और समय पता चल सके।

निक्की के फ्लैट से डीवीआर को पुलिस ने कब्जे में लिया

इससे पहले बुधवार की शाम क्राइम ब्रांच की टीम निक्की के फ्लैट पर पहुंची और फ्लैट का सीसीटीवी डीवीआर अपने कब्जे में ले लिया क्योंकि यह मामले में सबसे अहम सबूत है। फ्लैट में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में आरोपी साहिल गहलोत फ्लैट के अंदर जाते दिख रहे हैं, जो करीब 12 से 1 बजे के बीच आया और फिर निक्की यादव को उस फ्लैट से बाहर ले गया।

क्राइम ब्रांच की टीम ने उत्तम नगर के परम पुरी में कई मार्गों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी चेक कर अपने कब्जे में ले ली है। क्राइम ब्रांच की टीम ने फ्लैट में रहने वाले कुछ लोगों से निक्की यादव और आरोपी साहिल गहलोत के बारे में भी पूछताछ की है।

डीसीपी क्राइम ब्रांच सतीश कुमार ने बताया कि आरोपी पांच दिन के रिमांड पर है। पूछताछ जारी है। कुमार ने आगे कहा कि आरोपी की 9 फरवरी को सगाई हो रही थी। आरोपी निक्की से मिलने उसके फ्लैट पर गया और सुबह जल्दी निकल गया, वे दिल्ली में कई जगहों पर गए, इस दौरान उसकी शादी को लेकर कहासुनी हुई। डीसीपी क्राइम ब्रांच ने बताया कि इस दौरान वह गुस्से में आ गया और मोबाइल केबल से पीड़िता का गला घोंट दिया।

उन्होंने कहा, ”इसके बाद पीड़िता के शव को मित्रांव गांव के एक ढाबे में फ्रिज में रख दिया और फिर आरोपी अपनी शादी में चला गया। हम इस मामले की गहराई से जांच कर रहे हैं।”

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें