Nikki Murder Case: निक्की यादव और साहिल गहलोत के रिश्ते के बारे में नया खुलासा हुआ है कि वे सिर्फ लिव-इन पार्टनर नहीं, बल्कि शादीशुदा थे। उनकी शादी कराने वाले पुजारी ने इसकी पुष्टि की है। ग्रेटर नोएडा स्थित आर्य समाज के मंदिर के पुजारी का दावा है कि उन्होंने एक अक्टूबर, 2020 को निक्की और साहिल की शादी कराई थी। बता दें कि आज सुबह खुलासा हुआ था कि निक्की और साहिल ने 2020 में शादी की थी लेकिन साहिल के परिवार वाले इस शादी को मानने को तैयार नहीं थे, इसलिए उन्होंने साहिल की हाल में दूसरी शादी कराई।
ग्रेटर नोएडा स्थित मंदिर के पुजारी विपिन आर्य ने कहा कि उन्होंने निक्की और साहिल की शादी कराई थी। उन्होंने कहा कि निक्की और साहिल ने उन्हें बताया था कि उन दोनों का परिवार राजी हो गया लेकिन किसी समस्या के कारण वे नहीं आ सके। साहिल और निक्की यादव की शादी कराने वाले पुजारी विपिन आर्य ने कहा कि शादी में दोनों की तरफ से सिर्फ एक या दो लोग आए थे।
लिव इन पार्टनर नहीं पहली पत्नी का साहिल ने घोंटा गला
जांचकर्ताओं ने शनिवार को खुलासा किया कि साहिल ने 10 फरवरी को दूसरी महिला से शादी करने के लिए अपनी लिव-इन पार्टनर की हत्या नहीं की, बल्कि अपनी पहली पत्नी का गला घोंट दिया। हत्याकांड की जांच में जुटे पुलिसकर्मियों का कहना है कि आरोपी साहिल के पिता और चचेरे भाई समेत उसके कुछ रिश्तेदारों को हत्या की जानकारी थी।
स्पेशल सीपी, क्राइम रवींद्र यादव ने शनिवार को बताया कि सभी आरोपियों ने पूरी साजिश रची और शव को ढाबे के रेफ्रिजरेटर में ठिकाने लगा दिया। आरोपी के पिता को शुरू से ही हत्या की जानकारी थी। हत्या के बाद ये सभी साहिल की शादी में शामिल हुए थे।
पिता समेत भाई और दोस्त गिरफ्तार, इनमें कांस्टेबल भी शामिल
निक्की यादव मर्डर केस (Nikki Murder Case) में पुलिस ने मुख्य आरोपी साहिल गहलोत के पिता समेत पांच अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का आरोप है कि इन सभी को निक्की की हत्या की जानकारी थी और इन्हें हत्या के बाद सबूत मिटाने और शव को छिपाने में साहिल की मदद की।
पुलिस ने साहिल के पिता के अलावा दो चचेरे भाई (आशीष और नवीन), दो दोस्त (अमर और लोकेश) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, सह आरोपियों से पूरी तरह से पूछताछ की गई और उनकी भूमिका की पुष्टि के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
सह आरोपी नवीन दिल्ली पुलिस में है कांस्टेबल
स्पेशल सीपी क्राइम ब्रांच रविंदर यादव ने बताया कि साहिल गहलोत का चचेरा भाई नवीन दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल है। मामले में उसकी भूमिका की जांच चल रही है। उन्होंने बताया कि रिमांड के दौरान साहिल गहलोत से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि शादी से पहले और हत्या के बाद उसने सह आरोपियों के पूरी घटना की जानकारी दी थी, इसके बावजूद सह आरोपियों ने उसकी शादी में मदद की।
संबंधित खबरें
छठ से पहले दिल्ली में यमुना क्रूज सफारी होगी शुरू
54 mins agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
1 hr agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
2 hrs agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
15 hrs agoचुनाव के ऐलान के कुछ घंटों बाद ही जामिया में नए सिरे से प्रदर्शन शुरू
20 hrs agoCM रेखा गुप्ता महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मंदिर पहुंचीं, पूजा-अर्चना की
21 hrs agoदिल्ली: नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, आसमान में उठा धुएं का गुबार
1 day agoजामिया यूनिवर्सिटी में कब होंगे छात्र संघ चुनाव? मानी गई छात्रों की मांग
1 day agoसत्य निकेतन हादसे के बाद दिल्ली में एक और इमारत गिरी, 2 की मौत
1 day agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines