नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने अपनी चार्जशीट में आरोप लगाया है कि नवंबर 2025 में लाल किले के पास कार धमाके में मारा गया उमर उन नबी फिर से एक्टिव हुए ‘अंसार गजवत-उल-हिंद’ (AGuH) मॉड्यूल के कथित मास्टरमाइंड और ऑपरेशनल हेड था. चार्जशीट के मुताबिक, नबी को ‘पिंडा’ और ‘राहुल भट्ट’ जैसे नामों से भी जाना जाता था. उसने कथित तौर पर 2022 से ही डिएक्टिवेट हो चुके नेटवर्क को फिर से सक्रिय करने और भारत के खिलाफ आतंकवादी गतिविधियों के लिए लोगों को भर्ती करने का काम कर रहा था.
टेरर मॉड्यूल में कथित रोल
NIA ने उमर नबी को फिर से एक्टिव हुए AGuH सेटअप का ऑपरेशनल इंचार्ज बताया है, जिसे जांचकर्ताओं ने ‘अल-कायदा इन द इंडियन सब-कॉन्टिनेंट’ से जोड़ा है. चार्जशीट में आरोप लगाया गया है कि उन्होंने नए लोगों को कट्टरपंथी बनाया, सीक्रेट मीटिंग ऑर्गेनाइज कीं, ट्रेनिंग का इंतजाम किया और नेटवर्क के लिए लॉजिस्टिक्स को हैंडल किया.
NIA ने ये भी आरोप लगाया है कि नबी ‘हिजरत’ के लिए अफगानिस्तान जाने का प्लान बना रहे थे और सदस्यों ने सशस्त्र हिंसा को बढ़ावा देने वाला चरमपंथी मटीरियल फैलाया. जांचकर्ताओं ने कथित ‘जिहाद’ से जुड़े कई दस्तावेजों की जांच की, जिनमें इसके मकसद, भागीदारी और सपोर्च पर चर्चा करने वाला मटीरियल शामिल था.
यह भी पढ़ें- ‘आपने लाल किला ब्लास्ट में पैसे दिए…’, बुजुर्ग दंपति को 7 दिन तक रखा ‘डिजिटल अरेस्ट’; ऐंठे 30 लाख रुपये
चार्जशीट के मुताबिक सदस्य सिग्नल जैसे एन्क्रिप्टेड प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करके बातचीत करते थे. नबी ने कथित तौर पर जम्मू-कश्मीर और दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में फंड का इंतजाम करने, अवैध हथियार हासिल करने और मीटिंग्स दूसरी एक्टिविटीज के लिए जगह का इंतजाम करने में मदद की.
धमाके में इन विस्फोटकों का इस्तेमाल
NIA ने आरोप लगाया है कि जांच के दौरान मिले केमिकल और लैब के इक्विपमेंट विस्फोटक पदार्थों को हैंडल करने की तैयारी की तरफ इशारा करते थे. खबरों के मुताबिक, फोरेंसिक जांच में धमाके के बाद मिले मटीरियल में TATP और अमोनियम नाइट्रेट के अंश मिले. एजेंसी का दावा है कि 10 नवंबर 2025 को हुए धमाके में इस्तेमाल की गई गाड़ी को ‘व्हीकल-बॉर्न इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस’ (VBIED) में बदल दिया गया था.
कार में सुसाइड बॉम्बिंग
धमाके के वक्त नबी कथित तौर पर गाड़ी के अंदर ही थे. जांच के मुताबिक लाल किले के पास शाम करीब 6:50 बजे हुए इस धमाके में 11 लोगों की मौत हो गई और 29 अन्य घायल हो गए. चूंकि आत्मघाती धमाके में नबी की मौत हो गई, इसलिए उनके खिलाफ कार्यवाही बंद कर दी गई है. चार्जशीट में बताए गए आरोप अभी भी न्यायिक जांच और ट्रायल के अधीन हैं.
संबंधित खबरें
दिल्ली-एनसीआर में देर रात आंधी-तूफान के साथ आई बारिश और गिरे ओले
4 hrs agoजामिया में होंगी अब ऑनलाइन क्लास, प्रदर्शनों के बीच यूनिवर्सिटी का ऐलान
19 hrs agoलग्जरी कार और महंगे शौक दिखाकर 20 महिला कांस्टेबल को फंसाया, ठगे 24 लाख
20 hrs agoदिल्ली के स्कूल में छात्रा ने खुद को लगाई आग, मिला 3 पेज का सुसाइड नोट
21 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 25 अक्टूबर को रहेगा पावर कट? देखें लिस्ट
21 hrs agoदिल्ली को बाढ़ से बचाने का प्लान, यमुना किनारे 99 करोड़ में बनेगी दीवार
1 day agoहिरासत में लिए गए कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, प्रदर्शन में गए थे जामिया
1 day agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बढ़ाया एमसीडी के चार हजार कर्मचारियों का वेतन
1 day agoSIR-CEC के खिलाफ दिल्ली में फिर प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई प्रदर्शनकारी
1 day agoदिल्ली में 24 अक्टूबर को किन इलाकों में गुल रहने वाली है बिजली? देखें लिस्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines