कड़ी सुरक्षा में 26/11 मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को यूएस से भारत लाया गया। दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर उसकी फ्लाइट लैंड हुई। एनआईए की टीम ने उसे पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया, जहां बंद कमरे में सुनवाई हुई। दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद कोर्ट ने 18 दिनों के लिए राणा को एनआईए की कस्टडी में भेज दिया। आइए जानते हैं कि एनआईए की कस्टडी में तहव्वुर राणा से क्या पूछताछ हुई?
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (National Investigation Agency) ने शुक्रवार को मुंबई अटैक के आरोपी तहव्वुर राणा से करीब ढाई घंटे तक सवाल जवाब किए। पूछताछ में जांच एजेंसी के हाथ कोई चौंकाने वाली जानकारी नहीं लगी। अब तक तहव्वुर राणा से जो सवाल पूछे गए, वो उसकी निजी जिंदगी से जुड़े हुए थे।
यह भी पढ़ें : हाफिज सईद, लश्कर, ISI से क्या संबंध है? तहव्वुर राणा से ऐसे 30 सवाल पूछेगी NIA
एनआईए ने पूछे ये सवाल
तहव्वुर राणा ने कब पढ़ाई शुरू की? कहां से स्कूलिंग हुई? कहां से हॉयर एजुकेशन प्राप्त की? परिवार में कौन-कौन लोग शामिल हैं? कैसे पाकिस्तान से अमेरिका तक का सफर किया? साल में कितनी बार पाकिस्तान आना जाना है? क्या बिजनेस या जॉब्स किए? अमेरिका में परिवार और रिश्तेदार से कौन-कौन हैं? पाकिस्तान में परिवार के कौन-कौन लोग हैं? क्या भारत में कोई रिश्तेदार या परिवार से जुड़े जानकर मौजूद हैं? किस-किस से बात करता था?
पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहा तहव्वुर राणा
तहव्वुर राणा से पूछताछ का सिलसिला जारी है। एनआईए के अफसर अपने साथ सबूतों और पहले से दर्ज बयानों का पुलिंदा लेकर बैठे हैं, ताकि तहव्वुर राणा और अन्य आरोपियों के बयानों से तस्दीक कराई जा सके। तहव्वुर राणा बहुत छोटे में जवाब दे रहा है या यूं कहे कि पूछताछ में कोई खास सहयोग देखने को नहीं मिला है।
यह भी पढ़ें : पटियाला हाउस कोर्ट में कौन रखेगा तहव्वुर राणा का पक्ष? सामने आ गई डिटेल
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
10 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 15 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना एरिया
10 hrs agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
15 hrs agoसौरव-आशुतोष को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, दीपके बोले-तिरंगा लहराना जुर्म नहीं
19 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
1 day agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
1 day agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
1 day agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
1 day agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
1 day agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines