द्वारका एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स की शुरुआत, 340 रुपये में बनाएं मंथली पास, NHAI ने दी सलाह

Bijwasan Toll Plaza: अभी तक द्वारका एक्सप्रेसवे पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए कोई टोल टैक्स नहीं तय किया गया था. वहीं, आज से इस पर भी आज से इस एक्सप्रेसवे पर सफर करने वालों को टोल देना होगा.

FASTag Local Pass, NHAI Toll Plaza Rules, Annual Toll Pass, Concessional FASTag Fee

हाईवे पर रोजाना सफर करने वाले और टोल प्लाजा के आसपास रहने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है. Photo Credit- News24GFX

Bijwasan Toll Plaza: भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने द्वारका एक्सप्रेसवे को लेकर एक ताजा जानकारी दी है. दरअसल, अभी तक इस एक्सप्रेसवे पर सफर बिना टोल टैक्स के हो रहा था, लेकिन अब से यहां पर बने बिजवासन टोल प्लाजा पर टोल की वसूली शुरू कर दी गई है. जो लोग इस रास्ते से सफर करते हैं उनके लिए मंथली पास की सुविधा भी मिल जाएगी. NHAI ने बताया कि ‘स्थानीय यात्रियों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा गया है. इसके लिए एक्सप्रेसवे के दोनों तरफ तीन-तीन लेन अगले 3 दिनों के लिए आरक्षित कर दी गई हैं.’

340 रुपये में मिलेगा मासिक पास

NHAI ने 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले स्थानीय लोगों को सलाह दी है. जिसमें कहा गया कि ‘इस दूरी के बीच रहने वाले लोग 340 में मासिक पास ले सकते हैं. इसके अलावा, साल भर के लिए भी पास मिल जाएगा. इसके अलावा, इस प्रक्रिया को आसान बनाया गया है. इसके लिए पंजीकरण कराने और पास लेने में मदद करने के लिए टोल प्लाजा के पास कई शिविर भी मिल जाएंगे.

बिजवासन टोल प्लाजा पर नई दरें क्या?

बिजवासन टोल प्लाजा (द्वारका एक्सप्रेसवे) पर सभी वाहनों के लिए अलग-अलग दरें तय की गई हैं. इसमें कार, जीप, वैन या हल्के वाहनों के लिए सिंगल ट्रिप 220 रुपये में होगी. वहीं, डबल ट्रिप के लिए 330 रुपये देने होंगे. स्थानीय लोग 3,000 रुपये के सालाना पास से 200 बार टोल पार कर सकते हैं. इसके साथ ही हल्के मालवाहक गाड़ियों को सिंगल ट्रिप के लिए 355 रुपये देने होंगे. बस या ट्रक की सिंगल ट्रिप 750 और डबल ट्रिप 1220 रुपये में होगी.

भारी व्यावसायिक गाड़ियों के लिए सिंगल ट्रिप 815 रुपये और डबल ट्रिप 1225 रुपये में होगी. वहीं, भारी निर्माण मशीनरी को सिंगल ट्रिप के लिए 815 और डबल ट्रिप के लिए 1225 रुपये देने होंगे. चार से ज्यादा एक्सेल गाड़ियों के लिए सिंगल ट्रिप का खर्च 1425 रुपये और डबल ट्रिप के लिए 2140 रुपये होगा.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ