Newsclick Row Latest Update: न्यूजक्लिक न्यूज पोर्टल को चीन से फंडिंग विवाद में अब अचानक नया मोड़ आ गया है। दरअसल, कंपनी का HR हेड अमित चक्रवर्ती सरकारी गवाह बनने को तैयार हो गया है। इसके लिए उसने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर करके कंपनी के खिलाफ आतंकवाद विरोधी कानून UAPA के तहत दर्ज केस में सरकारी गवाह बनने की अनुमति मांगी है। ऐसे में अब कंपनी को चीन से फंडिंग होने से जुड़े कई राज खुलकर सामने आ सकते हैं। अमित ने पिछले सप्ताह ही विशेष न्यायाधीन हरदीप कौर को आवेदन देकर माफी मांगी और दावा किया उसके पास केस से जुड़ी कई अहम जानकारियां हैं, जिनका खुलासा वह दिल्ली पुलिस के सामने करना चाहता है। इसलिए उसने सरकारी गवाह बनने का फैसला लिया है।
यह है मामला
PTI के मुताबिक, पोर्टल पर चीन से फंड लेकर उसके पक्ष में खबरें चलाने का आरोप है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मामले की जांच करते हुए गत 3 अक्टूबर को अमित चक्रवर्ती और न्यूज पोर्टल के संस्थापक और प्रधान संपादक प्रबीर पुरकायस्थ को गिरफ्तार किया था। फिलहाल दोनों 20 जनवरी तक के लिए न्यायिक हिरासत में हैं और केस की जांच चल रही है। वहीं पटियाला हाउस कोर्ट ने दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल को मामले की जांच खत्म करने के लिए 60 दिन का समय दिया है। मामले की जांच करते समय अक्टूबर महीने में दिल्ली पुलिस ने कई पत्रकारों और न्यूजक्लिक के कर्मचारियों के घर छापेमारी की थी। कंपनी के कई ऑफिस भी खंगाले गए थे। दरअसल अगस्त 2023 में, द न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट में खुलासा किया गया था कि न्यूज़क्लिक को अमेरिकी करोड़पति नेविल रॉय सिंघम से करीब 38 करोड़ की फंडिंग मिली है। न्यूज पोर्टल पर चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (CPC) से अच्छे संबंध होने के आरोप भी लगे थे।
संबंधित खबरें
दिल्ली-पटना वंदे भारत में बढ़े 20 कोच, कई नई स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी
4 hrs agoदिल्ली में 8 नवंबर को कहां रहेगा पावर कट? देखें शटडाउन शेड्यूल
4 hrs agoदिल्ली: दिवाली पर खरीदारी की होड़, नेशनल हाईवे-24 पर करीब 5 km लंबा जाम
7 hrs agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
8 hrs ago'राजनीतिक कटाक्ष गरिमा को...'; दिल्ली हाईकोर्ट से CM रेखा गुप्ता को राहत
8 hrs agoदिल्ली: प्रदूषण के कारण कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में होगी हाइब्रिड क्लास
9 hrs agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
11 hrs agoदिवाली पर बदला मेट्रो का समय! जानें कब चलेगी पहली और आखिरी ट्रेन
11 hrs agoदिल्ली-NCR में GRAP-3 भी बेअसर! रोहिणी समेत कई इलाकों में AQI 400 के पार
11 hrs ago15 मिनट का सफर 2 घंटे में, धनतेरस पर दिल्ली-NCR की सड़कों पर 'महाजाम'
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines