देश के बुनियादी ढांचे, आधुनिक विकास और मजबूत होती अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने के लिए News24 Bharat Nirman Summit 2026 का आयोजन 24 अगस्त को नई दिल्ली में सुबह 9 बजे से होने जा रहा है. इस भव्य समिट में केंद्र सरकार के वरिष्ठ मंत्री, नीति-निर्माता, उद्योगपति, अर्थशास्त्री और खेल जगत की नामचीन हस्तियां एक मंच पर जुटेंगी.
सुबह के सत्र: उड़ान, ऊर्जा और नेतृत्व
कार्यक्रम के तहत सुबह 10 बजे ‘छोटे शहरों की, बड़ी उड़ान’ सत्र से परिचर्चा शुरू होगी. इसमें सीएपीए इंडिया के सीईओ कपिल कौल, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट अथॉरिटी की सीईओ किरन जैन और अर्थशास्त्री प्रो. अश्विनी महाजन विचार रखेंगे. इसके बाद 10:30 बजे पोर्ट एवं शिपिंग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, 11 बजे अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल और 11:30 बजे यूपी सीएम के मुख्य सलाहकार अवनीश अवस्थी अपने अनुभव साझा करेंगे.
दोपहर 12 बजे
‘बिजली से भारत, ग्रिड से ग्रोथ’ सत्र में संजय गंजू, डॉ. मो. रिहान और डॉ. वामसी कृष्णा मिश्रा स्वच्छ ऊर्जा पर बात करेंगे. इसके बाद गौर ग्रुप के डायरेक्टर सार्थक गौड़, दिल्ली सरकार के मंत्री आशीष सूद व मनिंदर सिरसा, भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर और जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगे.
दोपहर और शाम के सत्र: सप्लाई चेन, व्यापार और अर्थव्यवस्था
दोपहर 2 बजे ‘बंदरगाह, बाजार और भारत’ सत्र में डॉ. सोएन रॉय, सुनील जे. सिंघी और अभिजीत सिन्हा विचार रखेंगे. इसके बाद केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, पीएमओ व साइंस-टेक्नोलॉजी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह और एपीएल अपोलो ट्यूब्स के नेशनल हेड रोहित कपूर के संबोधन होंगे.
शाम 4 बजे ‘सड़क से सप्लाई चेन तक’ सत्र में यीडा सीईओ राकेश कुमार सिंह, एनएचएलएमएल के प्रशांत जैन, सीएसआईआर के सतीश पांडे और ईएसी-पीएम सदस्य गौरव वल्लभ मंच साझा करेंगे. शाम को स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल, पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद विरमानी, सीआईआरएफ चेयरपर्सन शिशिर प्रियदर्शी और भाजपा सांसद रवि किशन अपने विचार रखेंगे. रात 9 बजे ‘साधो बैंड’ की प्रस्तुति के साथ समिट का समापन होगा.
संबंधित खबरें
जामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
2 hrs agoचुनाव के ऐलान के कुछ घंटों बाद ही जामिया में नए सिरे से प्रदर्शन शुरू
8 hrs agoCM रेखा गुप्ता महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मंदिर पहुंचीं, पूजा-अर्चना की
8 hrs agoदिल्ली: नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, आसमान में उठा धुएं का गुबार
12 hrs agoजामिया यूनिवर्सिटी में कब होंगे छात्र संघ चुनाव? मानी गई छात्रों की मांग
14 hrs agoसत्य निकेतन हादसे के बाद दिल्ली में एक और इमारत गिरी, 2 की मौत
14 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 26 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
1 day agoदिल्ली-एनसीआर में देर रात आंधी-तूफान के साथ आई बारिश और गिरे ओले
1 day agoजामिया में होंगी अब ऑनलाइन क्लास, प्रदर्शनों के बीच यूनिवर्सिटी का ऐलान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines