24 अगस्त को सजेगा News24 भारत निर्माण समिट 2026 का सबसे बड़ा मंच, जानें कौन-कौन होंगे विशेष मेहमान?

न्यूज24 ‘भारत निर्माण समिट 2026’ 24 अगस्त को नई दिल्ली में सुबह 9 बजे से शुरू हो रहा है, जिसमें केंद्रीय मंत्री, दिग्गज नीति-निर्माता और जाने-माने विशेषज्ञ शामिल होंगे. इस खास मंच पर देश के इंफ्रास्ट्रक्चर, ग्रीन एनर्जी, लॉजिस्टिक्स और आर्थिक विकास को लेकर बड़ा रोडमैप पेश किया जाएगा. जानें दिनभर होने वाले इवेंट्स का शेड्यूल

News24 Bharat Nirman Summit 2026, Bharat Nirman Summit, Indian Economy Growth, Infrastructure and Green Energy, News24 Summit Schedule

न्यूज24 'भारत निर्माण समिट 2026' 24 अगस्त को नई दिल्ली में सुबह 9 बजे से शुरू हो रहा है। Pic Credit: News24

विज्ञापन

देश के बुनियादी ढांचे, आधुनिक विकास और मजबूत होती अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने के लिए News24 Bharat Nirman Summit 2026 का आयोजन 24 अगस्त को नई दिल्ली में सुबह 9 बजे से होने जा रहा है. इस भव्य समिट में केंद्र सरकार के वरिष्ठ मंत्री, नीति-निर्माता, उद्योगपति, अर्थशास्त्री और खेल जगत की नामचीन हस्तियां एक मंच पर जुटेंगी.

सुबह के सत्र: उड़ान, ऊर्जा और नेतृत्व

कार्यक्रम के तहत सुबह 10 बजे ‘छोटे शहरों की, बड़ी उड़ान’ सत्र से परिचर्चा शुरू होगी. इसमें सीएपीए इंडिया के सीईओ कपिल कौल, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट अथॉरिटी की सीईओ किरन जैन और अर्थशास्त्री प्रो. अश्विनी महाजन विचार रखेंगे. इसके बाद 10:30 बजे पोर्ट एवं शिपिंग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, 11 बजे अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल और 11:30 बजे यूपी सीएम के मुख्य सलाहकार अवनीश अवस्थी अपने अनुभव साझा करेंगे.

विज्ञापन

दोपहर 12 बजे

‘बिजली से भारत, ग्रिड से ग्रोथ’ सत्र में संजय गंजू, डॉ. मो. रिहान और डॉ. वामसी कृष्णा मिश्रा स्वच्छ ऊर्जा पर बात करेंगे. इसके बाद गौर ग्रुप के डायरेक्टर सार्थक गौड़, दिल्ली सरकार के मंत्री आशीष सूद व मनिंदर सिरसा, भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर और जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगे.

दोपहर और शाम के सत्र: सप्लाई चेन, व्यापार और अर्थव्यवस्था

दोपहर 2 बजे ‘बंदरगाह, बाजार और भारत’ सत्र में डॉ. सोएन रॉय, सुनील जे. सिंघी और अभिजीत सिन्हा विचार रखेंगे. इसके बाद केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, पीएमओ व साइंस-टेक्नोलॉजी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह और एपीएल अपोलो ट्यूब्स के नेशनल हेड रोहित कपूर के संबोधन होंगे.

शाम 4 बजे ‘सड़क से सप्लाई चेन तक’ सत्र में यीडा सीईओ राकेश कुमार सिंह, एनएचएलएमएल के प्रशांत जैन, सीएसआईआर के सतीश पांडे और ईएसी-पीएम सदस्य गौरव वल्लभ मंच साझा करेंगे. शाम को स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल, पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद विरमानी, सीआईआरएफ चेयरपर्सन शिशिर प्रियदर्शी और भाजपा सांसद रवि किशन अपने विचार रखेंगे. रात 9 बजे ‘साधो बैंड’ की प्रस्तुति के साथ समिट का समापन होगा.

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ