मृत पिता को जिंदा करने के लिए नवजात की बलि, यह कहानी खड़े कर देगी आपके रोंगटे

प्रतिकात्मक फोटो

प्रतिकात्मक फोटो

नई दिल्ली: अक्टूबर 2022 में एक युवती के पिता की मौत हो गई थी। अंतिम संस्कार के दौरान उसे किसी ने कह दिया कि अगर वह किसी नवजात की बलि देगी तो उसके पिता पुनर्जीवित हो जाएंगे। बस फिर क्या था युवती ने इलाके में जिन घरों में नवजात बच्चा तो उनसे दोस्ती करनी शुरू कर दी। बच्चों के माता-पिता को उनके बेहतर स्वास्थ्य की चिंता को उसने भांप लिया। नवजात के बेहतर स्वास्थ्य का बहाना बना वह उनके परिजनों के करीब जाती। खुद को एक एनजीओ में कार्यरत बता लोगों को उनके बच्चों के कुशल स्वास्थ्य व टीकाकरण का झांसा देने लगी।

विज्ञापन

कार में ले गई थी

यह पूरा मामला दक्षिण पूर्वी दिल्ली के कोटला मुबारकपुर इलाके का है। लंबे समय से ताक लगाई युवती को 10 नवंबर को मौका मिला। उसने यहां गढ़ी गांव में रहने वाले एक बच्चे का अपकरण किया और अपने साथ ले गई। परिजनों ने इस बात की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस सीसीटीवी की मदद से पहले महिला की कार, फिर उस तक पहुंची और बच्चे को सकुशल बरामद किया। दक्षिण पूर्वी दिल्ली की डीसीपी ईशा पांडे के मुताबिक 10 नवंबर को शाम करीब 4 बजे थाना अमर कॉलोनी में सूचना मिली कि गढ़ी गांव से करीब दो महीने के नवजात बच्चे को अज्ञात महिला ने अगवा कर लिया है।

विज्ञापन

सकुशल बरामद बच्ची अपने परिजनों व डीसीपी के साथ

लड़की को गाजियाबाद में फेंका

पीड़िता ने पुलिस को बताया था कि अपहरणकर्ता युवती ने उनसे सफदरजंग अस्पताल में मुलाकात की और खुद को जच्चा-बच्चा देखभाल के लिए काम करने वाले एनजीओ के सदस्य बताया। वारदात के दिन वह बच्चे को एक अन्य लड़की के साथ ले गई थी। लड़की को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसने उसे गाजियाबाद में फेंक दिया था। पुलिस की छानबीन में पता चला कि युवती के खिलाफ पहले भी लूट और चोरी के दो मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ