New Parliament House: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला रविवार को दिल्ली में नए संसद भवन का उद्घाटन करेंगे। इससे पहले नई संसद का वीडियो सामने आ गया है। इस वीडियो लोकसभा, राज्यसभा के विहंगम नजारे के साथ खूबसूरत नक्काशी दिखाई गई है।
वीडियो पीएम मोदी ने जारी किया। उन्होंने कहा कि नया संसद भवन हर भारतीय को गौरवान्वित करेगा। यह वीडियो इस प्रतिष्ठित इमारत की झलक पेश करता है। मेरा एक विशेष अनुरोध है- इस वीडियो को अपने स्वयं के वॉयस-ओवर के साथ साझा करें, जो आपके विचारों को व्यक्त करता है। मैं उनमें से कुछ को री-ट्वीट करूंगा। #MyParliamentMyPride का इस्तेमाल करना न भूलें।
दो चरणों में होगा उद्घाटन समारोह
नए संसद भवन के उद्घाटन के बारे में अभी सरकार की तरफ से कोई विवरण जारी नहीं किया गया है। लेकिन बताया गया है कि यह कार्यक्रम दो चरणों में आयोजित किया जाएगा। समारोह की शुरुआत उन रस्मों से होगी जो संसद में गांधी प्रतिमा के पास एक पंडाल में आयोजित होने की संभावना है।
माना जा रहा है कि पीएम मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश के साथ वरिष्ठ मंत्री भी अनुष्ठान में हिस्सा लेंगे। उद्घाटन के दूसरे चरण में सभी गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में लोकसभा कक्ष में राष्ट्रगान गाया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Sabse Bada Sawal: क्या नए संसद भवन के उद्घाटन मुद्दे को तिल का ताड़ बनाया जा रहा?
नए संसद भवन के निचले सदन में 888 सदस्यों और उच्च सदन के लिए एक अलग कक्ष में 300 सदस्यों के बैठने की व्यवस्था है।
20 दलों ने किया बायकॉट, 25 का समर्थन
अब तक, 25 विपक्षी दलों के उद्घाटन समारोह में शामिल होने की उम्मीद है और 20 ने बहिष्कार का आह्वान किया है। कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (आप), तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी), द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके), और अन्य सहित पार्टियों ने इस आयोजन का बहिष्कार करने का आह्वान किया है।
वहीं, युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी), शिरोमणि अकाली दल जैसी पार्टियों ने (SAD) ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK), मिजो नेशनल फ्रंट (MNF), बहुजन समाज पार्टी (BSP) और अन्य ने कहा है कि वे उद्घाटन समारोह में भाग लेंगे।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिल्ली में शराब के लिए नहीं लगना पड़ेगा लंबी लाइन में, घर से सकेंगे बुक
51 mins agoSIR नोटिस मिलने वाले दिल्ली के 33.1 लाख वोटर्स में से 94% होंगे फाइनल वोटर
1 hr agoदिल्ली में छठ पूजा की तैयारियां तेज, 1400 से ज्यादा घाट बनेंगे
3 hrs agoपानी सप्लाई को लेकर दिल्ली सरकार ने उठाया ये कदम, होगा वेरिफिकेशन
5 hrs agoदिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
13 hrs agoरामलीला मैदान में 1 नवंबर की रैली को दिल्ली पुलिस की मंजूरी, रखी 10 शर्तें
16 hrs ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
17 hrs agoट्रेन के रिजर्व कोच में चोरी हुआ था 1.20 लाख का सामान, रेलवे देगा मुआवजा
20 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दौलत राम कॉलेज में नए केंद्रों का उद्घाटन किया
20 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 28 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines