दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने इलेक्ट्रिक वाहन(ईवी) पॉलिसी के तहत महिलाओं को दोपहिया वाहन खरीदने पर भारी छूट देने का प्रावधान किया है। महिलाओं को दोपहिया वाहन खरीदने पर 36000 रुपये तक की सब्सिडी दी जाएगी। यह पॉलिसी लागू होने के बाद सबसे पहले 10000 महिलाओं के लिए होगी। अगर आप अपनी बहन, मां या पत्नी के नाम पर दोपहिया बाइक खरीदेंगे, तो आप भी इसका लाभ उठा पाएंगे।
36000 तक की दी जाएगी सब्सिडी
दिल्ली की सरकार ने बाइक खरीदने वालों को एक बड़ा गिफ्ट देने का प्लान बनाया है। ईवी पॉलिसी के तहत महिलाओं को विशेष छूट देने का प्रावधान किया गया है। दोपहिया बाइक खरीदने पर महिलाओं को 36000 रुपये तक की सब्सिडी दी जाएगी। इस पॉलिसी के अंतर्गत सबसे पहले 10000 महिलाओं के लिए होगी। पॉलिसी को जल्द ही कैबिनेट में पेश किया जाएगा।
12000 रुपये प्रति किलोवाट-घंटा की दर से
नई पॉलिसी में महिलाओं को बैटरी क्षमता के आधार पर 12000 रुपये प्रति किलोवाट-घंटा की दर से सब्सिडी दी जाएगी, जो अधिकतम 36000 रुपये तक होगी। यह पॉलिसी सरकार की पीएम ई-ड्राइव योजना के साथ मिलकर राजधानी में ई-वाहनों को तेजी से बढ़ाने में सहायता करेगी। इसके अलावा जो लोग अपने 12 साल से पुराने ईंधन आधारित दोपहिया बाइकों को स्क्रैप करेंगे। इसके अतिरिक्त 10000 रुपये तक का प्रोत्साहन मिलेगा।
31 मार्च 2030 तक लागू रखने का प्रस्ताव
बता दें कि सरकार भी चाहती है कि महिलाएं भी दोपहिया बाइक का इस्तेमाल करें और इस पॉलिसी का लाभ उठा सकें। यह पॉलिसी 31 मार्च 2030 तक प्रभावी रहेगी। ई-ऑटो जो मौजूदा सीएनजी ऑटो की जगह लेंगे, उन्हें प्रति किलोवाट 10000 रुपये की सब्सिडी दी जाएगी। यह अधिकतम 45000 रुपये तक होगी।
इसके अलावा 12 साल से कम पुराने सीएनजी ऑटो को स्क्रैप करने पर 20000 रुपये का प्रोत्साहन मिलेगा। साथ ही 10 साल पुराने सभी सीएनजी ऑटो को ई-ऑटो से बदलना अनिवार्य होगा। ई-तिपहिया वाहनों को प्रति किलोवाट 10000 रुपये, अधिकतम 45000 रुपये और चारपहिया गुड्स कैरियर वाहनों को 75000 रुपये तक की सब्सिडी मिलेगी।
संबंधित खबरें
राहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
2 hrs agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
12 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
14 hrs ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
16 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
16 hrs agoदिल्ली में जंतर मंतर को प्रोटेस्ट लिस्ट से क्यों हटाया? तय किए 3 नए स्थल
18 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 13 अक्टूबर को कटेगी बिजली? देखें एरिया और टाइमिंग
19 hrs agoजंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन बैन, फिर भी दिल्ली पुलिस से CJP ने मांगी इजाजत
19 hrs agoसरकार ने युवाओं के साथ वकीलों और पत्रकारों को भी नहीं छोड़ा- केजरीवाल
21 hrs ago'अब पूरा देश...', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर रोक को लेकर बोले अभिजीत दीपके
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines