New Delhi: जहांगीरपुरी में दंबगों ने युवक की पीट-पीटकर की हत्या, वीडियो वायरल
Edited By Rahul Prakash

Edited By Rahul Prakash

New Delhi: राजधानी दिल्ली के जहांगीरपुरी में हत्या का मामला सामने आया है। जिसमें कुछ दबंगों ने सोमवार शाम को कैफ नाम के युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक सोमवार शाम आजादपुर मंडी से अपने घर लौट रहा था। उस दौरान कुछ बदमाशों ने उसे घेर लिया और घसीटकर जहांगीरपुरी सी ब्लाॅक में ले गए। वहां बदमाशों ने उसे पत्थर और बैट से मारना शुरू कर दिया। इतना ही आरोपियों ने मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
दंबगों ने कैफ को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया और फरार हो गए। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने कैफ को बाबू जगजीवन राम अस्पताल पहुंचाया लेकिन डाॅक्टरों ने उसे एलएनजेपी अस्पताल रेफर कर दिया। एलएनजेपी में इलाज के दौरान कैफ की मौत हो गई। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: