New Delhi Stampede: रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में 18 की मौत कैसे हुई, क्या बोले LJNP के अधिकारी?

New Delhi Railway Station Stampede: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में 18 लोगों की मौत कैसे हुई? LNJP के चीफ कैजुअल्टी ऑफिसर ने मृतकों की संख्या बताई। साथ ही एक कर्मचारी ने बताया कि घायलों की हालत अब कैसी है?

LNJP Hospital Employee

LNJP Hospital Employee

Railway Station Stampede Victims Death Reason: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में 18 लोगों की मौत हो गई। करीब 25 लोग घायल हैं, जिनका LNJP और लेडी हार्डिंग अस्पताल में उपचार चल रहा है। सरकार ने मृतकों, घायलों के लिए मुआवजे का ऐलान कर दिया है। रेल मंत्रालय ने हादसे की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं। LNJP ने 18 लोगों की मौत होने की पुष्टि कर दी है। दिल्ली पुलिस ने मृतकों की पहचान उजागर कर दी है, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि 18 लोगों की मौत कैसे हुई?

विज्ञापन

LNJP अस्पताल के चीफ कैजुअल्टी मेडिकल ऑफिसर ने बताया कि मरने वाले 18 लोगों में 5 बच्चे और 10 महिलाएं हैं। घायलों की हालत अब खतरे से बाहर है। LG वीके सक्सेना ने अस्पताल आकर घायलों से मुलाकात की। डॉक्टरों से भी उनकी हालत के बारे में पूछा। ज्यादातर लोगों की मौत दम घुटने से हुई है, लेकिन सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगी। वहीं अस्पताल कर्मी गीता ने बताया कि घायल लोगों की हड्डियों में फ्रैक्चर है और कई लोगों के सिर फूटे हैं। जल्दी ही उन्हें डिस्चार्ज करके घर भेज दिया जाएगा।

विज्ञापन

आतिशी बोलीं- मदद के लिए बताएं पीड़ित

दिल्ली की कार्यवाहक मुख्यमंत्री आतिशी घायलों से मिलने के लिए अस्पताल पहुंचीं। बाहर आकर मीडियो बात करते हुए उन्होंने कहा कि शवों की पहचान हो गई है। मारे गए लोगों के परिजनों को बता दिया गया है। 2 विधायकों को देख-रेख की जिम्मेदारी सौंपी है। बेहद दुखद घटना हुई है। अगर किसी परिवार को पीड़ित परिवार को किसी भी तरह की मदद की जरूरत है तो वे हमारे विधायकों को बताएं। 4-5 मरीजों को जल्द ही छुट्टी देकर घर भेज दिया जाएगा। LNJP अस्पताल में 15 लोगों को मृत अवस्था में लाया गया था और इससे ज्यादा संख्या में घायल भर्ती हैं।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

रेलवे स्टेशन अब हालात सामान्य

रेलवे बोर्ड के सूचना और प्रचार (ED/IP) के कार्यकारी निदेशक दिलीप कुमार ने रेलवे स्टेशन पर हालत अब सामान्य बताए हैं। उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की संख्या बहुत अधिक थी। इसलिए 4 और महाकुंभ स्पेशल ट्रेनें चलाईं हैं। सूचना मिली थी कि कुछ लोग बेहोश हो गए हैं, उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ देर के लिए रेलवे स्टेशन में एंट्री बंद कर दी थी। अब हालात नियंत्रण में हैं। हादसे की जांच के लिए 2 सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति गठित कर दी है।

विज्ञापन

एक पीड़ित ने भी बताई मौत होने की वजह

रिपोर्ट के अनुसार, पीड़ित यात्री ने लोगों की मौत होने की वजह बताई। उसने कहा कि जो एक बार गिर गया, वह दोबारा उठ नहीं पाया। सीढ़ियों के पास ही था, जब अचानक भगदड़ मच गई। ट्रेन पकड़ने की होड़ में लोग एक दूसरे के ऊपर चढ़ते चले गए। यह देखकर सीढ़ियों से दूर हट गया। धक्कामुक्की में कई लोग नीचे दब गए, जिनकी मौत सांस घुटने से हो गई।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ