Congress on New Delhi Railway Station stampede: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों में भीड़ के कारण भगदड़ की स्थिति बन गई। इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई। वहीं, भगदड़ में घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया है। प्लेटफॉर्म नंबर 12,1,14,15 और 16 पर भारी भीड़ के कारण यह भगदड़ मची। यह लोग महाकुंभ मेले में जाने के लिए स्टेशन पर पहुंचे थे। इस हादसे के बाद से सभी बड़ी राजनीतिक पार्टियों के बयान सामने आ रहे हैं। इस पर कांग्रेस ने एक्स पर पोस्ट कर पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं। साथ ही कांग्रेस ने भगदड़ पर तीन सवाल उठाए हैं।
घायलों को बेहतर इलाज मिले- कांग्रेस
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ के बाद कांग्रेस का एक पोस्ट सामने आया। जिसमें लिखा गया कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर महाकुंभ जा रहे कई श्रद्धालुओं की मौत की खबर बेहद दुख भरी है। कांग्रेस परिवार की संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। आगे लिखा गया कि मोदी सरकार मृतकों का पार्थिव शरीर उनके परिजनों को सौंपकर, घर तक पहुंचाने के इंतजाम करे। साथ ही सभी घायल श्रद्धालुओं का उचित और बेहतर इलाज भी कराया जाए।
&
;
कांग्रेस ने उठाए सवाल
स्टेशन पर भगदड़ में बहुत से लोगों की जान चली गई, जिसपर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। कांग्रेस ने सवाल करते हुए कहा कि इस दुखद घटना से कुछ सवाल भी उठते हैं। सरकार को पता था कि महाकुंभ जारी है तो उस दौरान ज्यादा ट्रेनें क्यों नहीं चलाई गईं? रेलवे स्टेशन पर भीड़ को नियंत्रित करने की व्यवस्था क्यों नहीं की गई?
कांग्रेस का तीसरा सवाल था कि इस हादसे की जिम्मेदारी किसकी है?
कैसे मची भगदड़?
स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस और भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस के देरी से चल रही थी। जिसकी वजह से प्लेटफॉर्म नंबर 12, 13 और 14 पर भारी भीड़ जमा हो गई। भगदड़ के बाद रेलमंत्री ने रात करीब 11 बजकर 36 मिनट पर इसकी जानकारी दी। वहीं, एलएनजेपी अस्पताल के मुख्य कैजुअल्टी चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि नई इस घटना में 3 बच्चों समेत 18 लोगों की मौत हुई है।
ये भी पढ़ें: New Delhi Stampede के बाद रेलमंत्री का बड़ा ऐलान, महाकुंभ के लिए चलेंगी 4 स्पेशल ट्रेन, उच्चस्तरीय जांच के आदेश
संबंधित खबरें
हड़ताल खत्म होने के बाद जामिया में इस तारीख से शुरू होगी ऑफलाइन क्लास
9 hrs agoइंडिया ब्लॉक की रैली के खिलाफ 1 नवंबर को BJP का मार्च, 5000 लोग होंगे शामिल
11 hrs agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
11 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा ने ब्लाइंड रिलीफ एसोसिएशन के दिवाली बाजार का किया शुभारंभ
12 hrs agoCM रेखा ने किया गोवा निवास का उद्घाटन, बोलीं- दिल्ली है भारत का मिनी इंडिया
12 hrs agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
16 hrs ago'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
17 hrs agoदिल्ली के व्यापारियों ने सोनिया-राहुल को लिखी चिट्ठी, रैली टालने ने की अपील
19 hrs agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
1 day agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines